Nupur Sharma

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को भीम सेना देगी 1 करोड़ का इनाम

550 0

नई दिल्ली: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में दिन-ब-दिन सियासत गरम होती जा रही है। इस विवाद में अब भीम सेना (Bheem Sena) भी कूद पड़ी है। भीम सेना चीफ नवाब सतपाल तंवर ने बुधवार को नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की जीभ काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

भीम सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि नूपुर शर्मा ने नबी का अपमान किया है, जिससे करोड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग आहत हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार जानबूझ कर नूपुर शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। तंवर ने योगी सरकार पर भी सवाल उठाए कि कानपुर दंगे की असली मास्टरमाइंड नूपुर शर्मा है तो ऐसे में योगी सरकार ने उसको आरोपी क्यों नहीं बनाया।

उद्घाटन के दौरान ही धराशायी हुआ पुल, नाले में गिर गए ‘नेताजी’

सतपाल तंवर ने कहा कि नूपुर शर्मा जैसी नेता को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तुरंत जेल भेजना चाहिए या देश निकाला दे देना चाहिए। उनका कहना है कि नूपुर शर्मा द्वारा की गई इस आपत्तिजनक टिप्पणी से भारत पूरे दुनिया जगत में बदनाम हो रहा है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चौतरफा दबाव के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। नुपुर शर्मा को कई कट्टरपंथी धमकी भी दे रहे हैं। नुपुर पर बढ़े खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है।

जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी: सीएम योगी

Related Post

CM Yogi participated in the National Youth Day program

सीएम योगी ने पीआरडी जवानों को दिया तोहफा ,राष्ट्रीय युवा दिवस पर बढ़ाया मानदेय

Posted by - January 12, 2025 0
लखनऊ: स्वामी विवेकानंद भारत माता के ऐसे सपूत थे, जिन्होंने भारत की प्राचीन आध्यात्मिक संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने…
Maha Kumbh

Maha Kumbh 2025: विशेष 04 जोन में 107 बीटों के रक्षक करेंगे 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा

Posted by - November 15, 2024 0
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात…
Deepotsav-2025

योगी सरकार में निखरी रामनगरी की पहचान, दीपोत्सव पर कला के रंगों में सराबोर अयोध्या

Posted by - October 12, 2025 0
अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या इन दिनों दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) की तैयारियों में पूरी तरह रंग चुकी है। मुख्यमंत्री…
cm yogi

शिक्षा समाज के लोगों की भावनाओं को समझने का जरिया है: योगी आदित्यनाथ

Posted by - May 30, 2023 0
लखनऊ। ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना’ के युवा संगम कार्यक्रम के निमित्त मंगलवार को आईआईटी पलक्कड़ केरल व लक्षदीप के…