भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद गिरफ्तार

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर को जमानत, शाहीन बाग में एंट्री बैन

1011 0

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को दरियागंज हिंसा मामले में गिरफ्तार भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद को जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने आजाद को 16 फरवरी तक प्रदर्शन नहीं करने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पर भी रोक लगा दी है।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली मे भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ता चंद्रशेखर आजाद की रिहाई को लेकर सड़क पर उतर आए थे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया था। छात्रों ने कहा कि पुलिस चंद्रशेखर को जल्द से जल्द रिहा करें।

पुलिस ने जामा मस्जिद से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया था। बाद में पुलिस ने चंद्रशेखर पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोगों को उकसाने और दंगा भड़काने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। चंद्रशेखर के अलावा पुलिस ने हिंसा फैलाने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

अमेजन भारत में एक अरब डॉलर का करेगा निवेश, SME को डिजिटल बनाने पर जोर

इससे पहले दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पुलिस को चकमा देकर वहां से भागने में कामयाब थे,लेकिन शाम में एक बार फिर चंद्रशेखर जामा मस्जिद में मौजूद अपने समर्थकों के बीच पहुंच गये और नारेबाजी शुरू कर दी। वहां उन्होंने कहा था कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

Related Post

जज की मौत मामले में SC ने CBI को लिया आड़े हाथ, कहा- जांच एजेंसियां शिकायत पर गौर ही नहीं करती

Posted by - August 6, 2021 0
झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को कथित तौर पर ऑटो से कुचलकर मारने के मामले…

महुआ मोइत्रा के निशाने पर मोदी-शाह, कहा- इनके हाथों में लहू, इन्हें पढ़ना चाहिए कविता

Posted by - July 25, 2021 0
टीएमसी की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने एकबार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को निशाने पर लेकर…

राहुल के नेतृत्व में राष्ट्रपति कोविंद से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन

Posted by - October 13, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखीमपुर खीरी हिंसा के…