CM Vishnudev Sai

भारतीय किसान मोर्चा ने घरघोड़ा धरमजयगढ़ से यात्री ट्रेन चलाने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन

382 0

रायगढ़। खरसिया से धरमजयगढ़ रेलवे ट्रेक मार्ग तीन साल से बनकर तैयार है। वर्तमान में कोयला परिवहन किया जा रहा है। यात्रियों के लिए भी ट्रेन चलाए जाने को लेकर बुधवार को भारतीय किसान मोर्चा के नेताओं ने राधेश्याम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) को ज्ञापन सौंप कर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है।

आवेदन के माध्यम से बताया गया है कि घरघोड़ा धर्मजयगढ़ से विगत तीन वर्षों से ट्रेन के द्वारा कोयला का परिवहन नियमित संचालित हो रहा है। घरघोड़ा विकासखंड एवं धर्मजयगढ़ विकासखंड से ट्रेन हेतु बहुत पुरानी मांग है। यहां से ट्रेन पकड़ने के लिए रायगढ़ या खरसिया जाना पड़ता है, जबकि यहां पर ट्रेन लाइन भी बिछ चुकी है एवं लगातार परिवहन भी हो रहा है।

सीएम साय की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

इन वस्तु स्थिति को लेकर भाजपा नेता राधेश्याम राठिया के नेतृत्व में भारतीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी का प्रतिनिधि मंडल रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) से मिले और उक्त मांग को रखी।

उन्होंने यह भी बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र को ट्रेन की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए यात्री ट्रेन संचालित किया जाए, जिससे इस क्षेत्र की जनता को एक बहु प्रतीक्षित सुविधा मिल सके। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से , मुख्यमंत्री साय बनेंगे पहले सदस्य

Posted by - August 28, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगामी तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के…
Mamta Banerjee

 ममता ने मद्रास कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- ‘कोरोना की दूसरी लहर के लिए नरेंद्र मोदी और EC जिम्मेदार’

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सीएम और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी(CM Mamata Banerjee) ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत…
फिल्म ‘आश्रम’

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म…