गुडविल एंबेसडर टू द पुअर

भाारत की बेटी का विदेश में बजा डंका, बनी ‘गुडविल एंबेसडर टू द पुअर’

1041 0

नई दिल्ली। प्रतिभावान को सिर्फ मौके की तलाश होती है कि कब मौका मिले और उनकी प्रतिभा को नई पहचान मिल सके? ऐसे में तमिलनाडू के मदुरै में एक सैलून संचालक की बेटी का नाम दुनिया में नई पहचान के साथ लिया जा रहा है। सैलून संचालक की बेटी को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (यूएनएडीएपी) के लिए गुडविल एंबेसडर टू द पुअर” नियुक्त किया है।

नेत्रा ने पढ़ाई के लिए बचाकर रखे गए पांच लाख रुपये को गरीबों की मदद पर खर्च करने के लिए अपने पिता को मनाया

मदुरै के सैैलून संचालक के बेटी का नाम एम नेत्रा है। नेत्रा ने पढ़ाई के लिए बचाकर रखे गए पांच लाख रुपये को गरीबों की मदद पर खर्च करने के लिए अपने पिता को मनाया। इन पैसों का इस्तेमाल लॉकडाउन के बीच परेशानियों का सामना कर रहे गरीबों की मदद पर किया है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में नेत्रा और उसके पिता की तरीफ की थी।

कोरोना पॉज़िटिव नर्स बढ़ा रही है मरीजों का हौंसला, देखें VIDEO

इसी मामलेे में तमिलनाडु के मंत्री सेलुर राजू ने नेत्रा के इस काम की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पलानीसामी से स्वर्गीय मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम पर एक पुरस्कार से इस बच्ची को सम्मानित करने का आग्रह करेंगे।

मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेत्रा की तारीफ की थी। वह मदुरै का गर्व है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से सिफारिश करूंगा इस लड़की को आगामी दिनों में जे जयललिता पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम’ के दौरान नेत्रा के पिता सी मोहन की भी तारीफ की

पीएम मोदी ने ‘मन की बात कार्यक्रम’ के दौरान नेत्रा के पिता सी मोहन की भी तारीफ की थी। उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के बीच मुश्किल में फंसे लोगों के लिए अपनी बचत खर्च की है।

बेटी की पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये जोड़े थे, इन पैसों को गरीब और जरूरतमंद लोगों पर खर्च कर दिया

साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मोहन जी मदुरै में सैलून चलाते हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए पांच लाख रुपये जोड़े थे, लेकिन इस मुश्किल समय में उन्होंने अपनी बच्ची की पढ़ाई के लिए बचाकर रखे गए पैसों को गरीब और जरूरतमंद लोगों पर खर्च कर दिया। यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (यूएनएडीएपी) ने कहा कि नेत्रा को न्यूयॉर्क और जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलनों में बोलने का मौका मिलेगा।

Related Post

CM Yogi inaugurated the farmers fair

सीएम योगी ने किया किसान मेले का उद्घाटन, कहा- आत्मनिर्भरता से ही विकसित होगा उत्तराखंड

Posted by - February 6, 2025 0
पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, जहां उन्होंने यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय…
Maharashtra

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: शिवसेना के विद्रोहियों ने एमवीए सरकार के पतन…

Posted by - June 23, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल द्वारा अजय चौधरी को बागी नेता एकनाथ शिंदे के स्थान पर सदन…
CM Yogi

यूपी के दुर्दांत माफिया से थी कांग्रेस की व्यावसायिक पार्टनरशिप थीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2024 0
भिवानी/हिसार/नारनौंद/पंचकुला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भी कांग्रेस को खूब लताड़ा। बोले कि 500…