‘भारत बंद’ आज, यूपी में सतर्कता के निर्देश जारी

732 0

लखनऊ। आज 27 सितंबर को किसानों के जरिये ‘भारत बंद’ के आहवान को लेकर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। भारत बंद के दौरान आमजनों को कोई परेशानी न हो इसके लिए अधिकारियों को किसान संगठनों से बातचीत करने के लिए कहा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि, अधिकारियों से कहा गया है कि वह भारत बंद को देखते हुए भ्रमणशील रहें। आमजन को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाए। जहां वे ज्ञापन सौंपना चाहें और पत्रक देना चाहें, अधिकारी उसे लें। उन्होंने बताया कि जिलों के पास पर्याप्त पुलिस बल है।

मायावती ने भारत बंद का किया समर्थन

किसानों के सोमवार को प्रस्तावित भारत बंद का बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जल्दबाजी में बनाए गए तीन कृषि कानूनों से नाराज किसान दस माह से आंदोलित हैं। उनके भारत बंद के शांतिपूर्ण आयोजन को बसपा समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लेना चाहिए और किसानों से मशविरा कर नया कानून लाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने दादरी में यूपी सरकार द्वारा लगाई गई सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा में उनकेनाम में गुर्जर शब्द जुड़वाने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी का भारत बंद को समर्थन

समाजवादी पार्टी ने भारत बंद का समर्थन किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की ओर से किए भारत बंद के आह्वान का समाजवादी पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। सरकार किसान विरोधी काले कानून को वापस ले।

Related Post

CM Bhajan lal Sharma, Rajendradas Devacharya

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रैवासा पीठ के 18वें पीठाधीश्वर बने राजेंद्रदास देवाचार्य

Posted by - September 15, 2024 0
सीकर। रैवासा पीठ के उत्तराधिकारी राजेंद्र दास देवाचार्य (Rajendradas Devacharya ) चादरपोशी के बाद पीठ के 18वें पीठाधीश्वर बन गए…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

कैम्पों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का सीधा लाभ

Posted by - January 22, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी अभियानों के माध्यम से शासन को आम जनता…
Atal Residential School

मजदूर की बेटी का हुआ चयन, इसरो में वैज्ञानिकों से मिलेंगी और ब्रह्मांड के रहस्यों को जानेंगी

Posted by - September 8, 2024 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential School)  के जरिए बच्चों की उड़ानको पंख दिया…
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में नवीन बालगृहों का तेजी से हो रहा निर्माण

Posted by - June 22, 2022 0
लखनऊ: निराश्रित किशोर किशोरियों, महिलाओं और शिशुओं को सुविधाओं में इजाफा करते हुए जहां प्रदेश में बालगृहों (Children’s homes), संप्रेक्षणगृहों…
एकेटीयू का ऑनलाइन टीचिंग-लर्निंग वीडियो

एकेटीयू में आयोजित विषम सेमेस्टर परीक्षा सामूहिक नक़ल के प्रकरण का पर्दाफाश

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के द्वारा परीक्षा प्रणाली के डिजिटाईजेशन के माध्यम से हाल ही में आयोजित विषम…