भाजपा विधायक की तिरंगा यात्रा में फ्री पेट्रोल की लूट, आपस में ही भिड़ गए कार्यकर्ता

590 0

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी के कौशांबी जिले में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें कार्यकर्ता ही आपस में भिड़ गए। विधायक ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वालों को फ्री पेट्रोल देने का ऐलान किया, जिसके बाद भरवारी स्थित किड्जी स्कूल कैंपस में भीड़ लग गई। जैसे ही पेट्रोल की बोतल बांटी जाने लगी लोग कूद पड़े, छीनने लगे, इसी छीना झपटी में एक दूसरे से भिड़ गए, स्थिति अनियंत्रित हो गई।

जिनके हाथ पेट्रोल लगा वह उसे लेकर चलते बने, विधायक ने तिरंगा यात्रा के बाद कहा- उनका ये कार्यक्रम सफल रहा, पेट्रोल लूट पर बोलने से बचते रहे। उन्होंने कहा- कुछ विरोधी दल के लोग इसमें शामिल हो गए थे जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कौशांबी में चायल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया था। बीजेपी विधायक ने जनपद वासियों से बड़ी तादाद में तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आवाहन भी किया था। तिरंगा यात्रा की शुरुआत भरवारी के किड्जी स्कूल कैम्पस से हुई है।

तिरंगा यात्रा करीब 40 किलोमीटर का सफर तय कर देर शाम सरांय अकिल कस्बे में पहुंची। विधायक के इस तिरंगा यात्रा में लापरवाही की भयावह वीडियो सामने आया है, उसमें आग की इक छोटी सी चिंगारी सैकड़ो लोगो की जिंदगियां खत्म कर सकती थी।

हिंसा और आगजनी की चपेट में मेघालय, सीएम संगमा के आवास पर पेट्रोल बम से हमला

बीजेपी विधायक संजय कुमार गुप्ता ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए फ्री में पेट्रोल दिए जाने की व्यवस्था की थी। इसके लिए हजारों बोतलों में पेट्रोल भरकर पहले से ही खुले आसमान के नीचे स्कूल कैम्पस में रखा गया था। तिरंगा यात्रा के शुरुआत में पेट्रोल से भरी बोतल लूटने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं में भगदड़ सी मच गई।

Related Post

​​Kukrail Riverfront

​​Kukrail Riverfront: मुख्यमंत्री योगी ने दिलाया भरोसा- नहीं तोड़ा जाएगा एक भी मकान

Posted by - July 16, 2024 0
लखनऊ। कुकरैल रिवरफ्रंट (Kukrail Riverfront) के दायरे में आने वाले रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर में रहने वाले लोगों…
कांग्रेस की पहली सूची की जारी

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने किया बुजुर्गों पर भरोसा, दिल्ली में शीला दीक्षित को बनाया उम्मीदवार

Posted by - April 22, 2019 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर…
AK Sharma

छठ पर्व पर स्वच्छता और भव्यता का अनूठा संगम, नगर विकास मंत्री की निरंतर मॉनिटरिंग से दिखा प्रभाव

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा इस वर्ष पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व स्वच्छता, प्रकाश और भव्यता के साथ संपन्न…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत ट्रांसफार्मर में तेल भरने की मशीन को चलाकर देखा

Posted by - October 1, 2023 0
आगरा/लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत् व्यवस्था के सुधार हेतु सभी…