भाजपा के सहयोगी सीएम नीतीश ने भी की पेगासस जांच की मांग, कहा- सच्चाई बाहर आनी चाहिए

850 0

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेगासस विवाद को लेकर विपक्षी दलों की ओर से की जा रही संसद में चर्चा और जांच की मांग का समर्थन किया।उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फोन टैपिंग मामले की जांच बिल्कुल होनी चाहिए। इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए ताकि जो भी सच्चाई है वह सामने आ जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर एक-एक बात को देख कर के उचित कदम उठाना चाहिए। क्या हुआ है, क्या नहीं हुआ है सब पर चर्चा होनी चाहिए।

नीतीश कुमार ने कहा, लेकिन जो भी है उसकी ठीक से जांच होनी चाहिए और जांच के बाद ही सही कदम उठाया जाए, जो भी सच्चाई है वो सामने आनी चाहिए।संसद में गतिरोध और ज्‍वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की मांग पर नीतीश ने कहा कि यह संसद के अंदर की बात है लेकिन सरकार की ओर से जवाब दिया गया है।

एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार ने पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग की है। जनता दरबार खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सीएम नीतीश ने कहा कि टेलीफोन टैपिंग की बात कई दिनों से सामने आ रही है।  इसकी जरूर जांच हो जानी चाहिए. ये बात मैं पहले भी बोल चुका हूं।  आज कल कौन क्या कर लेगा कहना कहना मुश्किल है।  इसलिए मेरे हिसाब से इस मामले में एक-एक चीजों को देख कर , उचित कदम उठाना चाहिए।

​​​​​​​BJP मंंत्री की नागरिकता के बाद उनकी शैक्षिक योग्यता पर उठे सवाल, वेबसाइट से गायब हुई डिग्री

मुख्यमंत्री ने कहा, ” क्या हुआ है और क्या नहीं इस पर पार्लियामेंट में लोग बातचीत कर रहे हैं।  समाचार पत्रों में जो आ रहा है, उसी को हमलोग देखते हैं। लेकिन इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चहिए कि कौन किसके फोन को पूरी तरह से सुन रहे हैं। ताकि जो भी सच्चाई हो वो सामने आ जाए. कभी भी किसी को डिस्टर्ब करने के लिए कोई इस तरह का काम करता है, तो ये नहीं होना चाहिए। “

Related Post

HMI Group

अयोध्या और वाराणसी सहित 30 प्रमुख शहरों में होटल खोलेगा जापान का HMI ग्रुप

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री की पर्यटन विकास की कोशिशों और यूपी के औद्योगिक माहौल से प्रभावित जापान के प्रसिद्ध होटल समूह होटल…
CM Dhami

CM धामी ने महर्षि वाल्मीकि को किया नमन, कहा—“उनके आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

Posted by - October 7, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर श्रद्धा…