भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुलायम सिंह ने दिया सपा में शामिल होने का न्योता

766 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी बढ़ी हुई है, इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की। स्वतंत्र देव सिंह ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह को कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए निमंत्रण दिया, इस मुलाकात के बाद तमाम सियासी मामले निकाले गए। सपा ने इस मुलाकात को स्वतंत्र देव सिंह के सपा में आने के न्योते की तरह पेश किया वहीं भाजपा इसे कल्याण सिंह से जोड़कर पेश कर रही है।

पिछले दिनों कल्याण सिंह की मृत्यु पर सपा का कोई नेता वहां नहीं गया, ऐसे में अगर श्रद्धांजलि सभा में भी कोई नहीं जाएगा तो भाजपा को घेरने का मुद्दा मिल जाएगा। वहीं सपा के आईटी सेल प्रमुख मनीष जगन अग्रवाल ने कहा- भाजपा में पिछड़ों एवं दलितों की अनदेखी से शायद स्वतंत्र देव सिंह जी नाराज हैं।

स्वतंत्र देव सिंह के बुलावे पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने असमर्थता जताते हुए कहा प्रयास करूंगा। मुलायम सिंह यादव ने अपने ही अंदाज में कहा कि स्वतंत्र तुम अच्छा काम कर रहे हो।  मैंने तो तुमको पहले कितनी दफे कहा कि सपा में आ जाओ। तुम राजनीति में बहुत आगे तक जाओगे।

मंदिर की लाइट कटी तो भड़क गए BJP नेता, अधिकारी को फोन कर कहा- सस्पेंड होना है क्या

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में आने के लिए ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को निमंत्रण दिया है। भाजपा ने इस मुलाकात के जरिए यह संदेश देने की भी कोशिश की है कि मतभेद भले हों, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए, साथ ही सियासी शिष्टाचार बहुत जरूरी है।

Related Post

Harish Rawat

उत्तराखंड: मोदी भक्ति में संस्कृति का अवमूल्यन नहीं करें CM तीरथ : हरीश रावत

Posted by - March 16, 2021 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री तीरथ ने बीते रविवार को पीएम मोदी की तुलान भगवान राम से की थी जिस पर हरीश रावत…
Indian Oil will contribute ₹60 crore for the Gorakhpur International Cricket Stadium.

गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए इंडियन ऑयल करेगा ₹60 करोड़ का सहयोग

Posted by - February 19, 2026 0
लखनऊ:- गोरखपुर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ( International Cricket Stadium) के निर्माण में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ₹60 करोड़…