भाजपा को रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

844 0

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रुद्रपुर शहर पहुंची। जिसके विरोध में किसान सड़क पर उतर आए। यहां ग्रीन पार्क के पास किसानों और पुलिस से नोंक-झोंक हुई। जिसके बाद करीब 25 किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।गुरसेवक सिंह किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद अजय भट्ट ने किसानों ने आमदनी दुगनी करने का वादा किया था। किसान यहां यह पूछने आये हैं कि वादा कब पूरा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के दवाब में गिरफ्तार किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन को जानकारी मिली थी कि क्षेत्र के कुछ किसान केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध करने की तैयारी में है। इसके चलते जिले के सभी थानों की फोर्स के साथ ही आईआरबी, एसपी क्राइम मिथलेस कुमार, एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार आदि अधिकारी कार्यक्रम स्थल सुभाष चौक पर तैनात रहे। मौके की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर भी पहुंच गए। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

इससे पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मंगलवार देर शाम जसपुर पहुंची थी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि जसपुर क्षेत्र के तीरथ नगर गांव के तीर्थ मंदिर का विकास किया जाएगा। इस प्राचीन मंदिर को सरकार पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। जन आशीर्वाद यात्रा के जसपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों से यात्रा का स्वागत किया था। यहां केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विश्व में सम्मान मिला है। जन आशीर्वाद यात्रा जनता का आशीर्वाद लेने और जनता का पक्ष जानने के लिए निकाली जा रही है।

उत्तराखंड मे 20 और 21 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा तय

भट्ट ने यात्रा के देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होने के कारण यात्रा देरी से जसपुर पहुंची थी। इससे पूर्व जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने भी केंद्रीय मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया। यात्रा के जसपुर पहुंचने पर किसानों ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को काले झंडे दिखाकर विरोध जताया।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में 34 प्रमुख अवसंरचना कार्यों का किया शिलान्यास

Posted by - February 22, 2026 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा हेतु हरिद्वार पहुंचे। कुम्भ मेला नियंत्रण भवन…
CM Dhami

पन्द्रह दिन में सभी विभागों की परियोजनाओं का अपडेट पोर्टल में दर्ज हो: मुख्यमंत्री

Posted by - August 12, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी विभागों को सीएम डैशबोर्ड से जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा…
CM Dhami

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

Posted by - May 28, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड आगमन पर…
CM Dhami

दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता करें कम: सीएम धामी

Posted by - September 24, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को देहरादून के कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की…
cm dhami

समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य: सीएम

Posted by - March 9, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का…