भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर 19 कार्यकर्ताओं पर FIR!

571 0

भाजपा की मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा के बाद उद्धव सरकार ने सख्ती दिखाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज किया है। अब तक 19 एफआईआर दर्ज किए गए हैं, प्राथमिकियों में कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह FIR मुंबई के विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी पुलिस थाने में दर्ज हैं।16 अगस्त को मुंबई की सड़कों पर बड़े पैमाने पर बीजेपी कार्यकर्ता नजर आए थे। केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मुंबई में इसका आयोजन किया था।

रैली में कई ऐसे लोग मौजूद थे जिन्हें चेहरे पर मास्क नहीं थे, इसके अलावा रैली के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की भी अनदेखी देखी गई थी।बता दें कि केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के समर्थन में मुंबई में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया गया था। 16 अगस्त को निकाली गई यात्रा के दौरान कई सौ बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे।  जिन्होंने केंद्रीय मंत्री का शहर के विभिन्न इलाकों में स्वागत किया था।

टीएमसी पर ‘तालिबान स्टाइल’ में हमला करो- त्रिपुरा के बीजेपी विधायक का गैर जिम्मेदाराना बयान

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा था कि जन आशीर्वाद में यात्रा में बिना मास्क के लोगों की भीड़ जुटना और कोरोना के नियमों का उल्लंघन करना, कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण देने जैसा है। लिहाजा पुलिस कार्रवाई जायज है।  राउत ने कहा कि कई लोग आशंका प्रकट कर रहे हैं कि इन यात्राओं से कोरोना नहीं फैलेगा?

Related Post

योगी आदित्यनाथ

उपद्रवियों के साथ फोटो सेशन में व्यस्त हैं कांग्रेस: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 5, 2020 0
गोरखपुर। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर गोरखपुर में रविवार सुबह जागरूकता अभियान की शुरुआत…
yogi cabinet

गोरखपुर में ₹721.40 करोड़ की सीवरेज परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - January 29, 2026 0
लखनऊ। अटल नवीकरण और शहरी रूपान्तरण मिशन-2.0 (अमृत-2.0) के अंतर्गत गोरखपुर जिले में बड़ी सीवरेज परियोजना (Sewerage Project) को मंजूरी…

बिहार: तेजस्वी-तेजप्रताप में सबकुछ ठीक नहीं! जन्माष्टमी पर लगे पोस्टरों से तेजस्वी की तस्वीर गायब

Posted by - August 30, 2021 0
बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में सबकुछ अभी ठीक नहीं है, RJD नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के…
CM Yogi

डीबीटी बजरंग बली की गदा है, जो बेईमानी व भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार कर रही हैः योगी

Posted by - March 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल क्रांति आई है। 2017-18 में 122.84 करोड़…