भागीरथी अम्मा

चौथी कक्षा की छात्रा भागीरथी अम्मा ने 105 की उम्र में परीक्षा देकर बनाया रिकॉर्ड

1084 0

कोल्लम। अक्सर लोगों से आपने कहते सुना होगा कि ज्ञान हासिल करनी की कोई उम्र नहीं होती। मनुष्य जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है। इस बात को केरल के कोल्लम जिले की 105 वर्षीय भागीरथी अम्मा ने सच साबित कर दिया है। भागीरथी ने इस उम्र में कक्षा चौथी की परीक्षा देकर वह केरल राज्य साक्षरता मिशन की सबसे उम्र दराज छात्रा बन गई हैं।

कोल्लम जिले के परकुलम की रहने वाली भागीरथी अम्मा के छह बच्चे और 16 पोते

कोल्लम जिले के परकुलम की रहने वाली भागीरथी अम्मा के छह बच्चे और 16 पोते हैं। मां की मृत्‍यु के बाद भागीरथी को महज नौ साल की उम्र में अपनी पढाई रोकनी पड़ी थी। अपने छोटे भाई-बहनों की देखभाल की वजह से उनको कक्षा तीन के बाद से स्कूल जाने का मौका नहीं मिल पाया। अपनी पढ़ाई जारी रखने की उनकी ललक साहित्य मिशन के अधिकारियों की मदद से 105 साल की उम्र में पूरी हुई। अधिकारियों ने उन्हें अपने सपनों को साकार करने में हर संभव मदद की।

हॉलीवुड फिल्म ‘द वारियर क्वीन ऑफ झांसी’ चर्चा में बनी, इस दिन होगी रिलीज 

डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी मिशन के को-ऑर्डिनेटर सीके प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा रविवार को शुरू हुई

डिस्ट्रिक्ट लिटरेसी मिशन के को-ऑर्डिनेटर सीके प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा रविवार को शुरू हुई थी, जो मंगलवार को समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि भागीरथी अम्मा दूसरों के लिए एक वास्तविक प्रेरणा है। बता दें कि केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण केरल सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्त संस्थान है। इसका उद्देश्य निरंतर शिक्षा के माध्यम से पूरे केरल में माध्यमिक स्तर की शिक्षा सुनिश्चित करना है।

Related Post

स्मृति ईरानी कल अमेठी से भरेंगी नामांकन

सीएम की मौजूदगी में कल नामांकन भरेंगी स्मृति ईरानी, जानें क्या है समय

Posted by - April 10, 2019 0
अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गुरुवार यानी कल अपना नामांकन भरेंगी। स्मृति ईरानी…
AK Sharma

छठ महापर्व पर एके शर्मा ने सूर्य को अर्घ्य किया अर्पित, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted by - October 28, 2025 0
लखनऊ:  सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने…
CM Yogi

सीएम योगी का निर्देश, जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल कर रहे नोडल अधिकारी

Posted by - April 21, 2024 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अन्नदाता किसानों की आय में वृद्धि और उन्हें समृद्ध करने में जुटी योगी सरकार (Yogi…
CM Yogi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही बाबा साहेब को दिया सही मायनों में सम्मान: सीएम योगी

Posted by - October 17, 2023 0
लखनऊ। हमारा देश सैदव से ही ‘सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया’ की राह पर चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…