बेटे की तलाश में रात 2 बजे शायर मुनव्वर के घर पहुंची पुलिस

639 0

मशहूर शायर मुनव्वर राना के के बेटे तबरेज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस गुरूवार देर रात करीब 2 बजे उनके घर पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस से तलाशी के संबंध में सवाल पूछे गए तो उसने कुछ भी नहीं बताया और सबके फोन छीन लिए। रायबरेली जिले के सदर कोतवाल का दावा है कि 28 जून को शायर मुनव्वर के बेटे तबरेज राना पर हुआ जानलेवा हमला फर्जी था।

रायबरेली पुलिस ने कहा- तबरेज ने अपने चाचा और चचेरे भाइयों को फंसाने के लिए खुद पर गोली चलवाई, पुलिस तबरेज की तलाश कर रही। मुनव्वर राना की बेटी और कांग्रेस नेता फौजिया राना ने प्रशासन पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया हो और मदद की अपील की है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर मुनव्वर राना मूल रूप से यूपी के रायबरेली के रहने वाले हैं। लेकिन लंबे समय से लखनऊ में रहते हैं। उनका बेटा तबरेज भी उनके साथ ही रहता है। तबरेज का जमीन का काम है। अब बताते हैं 28 जून 2021 की घटना के बारे में। रायबरेली में त्रिपुला चौराहे के पास गोलियां चलीं। अचानक फायरिंग से हड़कंप मच गया. पता चला कि मशहूर शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर कुछ बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी है।

त्रिपुला के पेट्रोल पंप के पास दो राउंड फायर किए गए। दोनों गोलियां तबरेज की गाड़ी में लगीं। फायरिंग के बाद हमलावर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने जांच शुरू की। चश्मदीदों के बयान लिए। घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी के फुटेज निकलवाए गए। और बदमाशों की तलाश की जाने लगी। घटना के बारे में राना ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।

Related Post

Yogi

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

Posted by - March 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश…
Yogi Cabinet

Yogi Cabinet: हाईटेंशन लाइनों पर बड़ा फैसला: अब टावर के नीचे दोगुना मुआवजा, किसानों को मिलेगा ज्यादा लाभ

Posted by - May 4, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार ने बिजली की हाईटेंशन लाइनों (765, 400, 220 और 132 केवी) से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत…
CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

सीएम योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवर के प्रवीण कुमार को दी बधाई

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित…
Amit Shah

जात-पात से ऊपर उठकर वंशवादी पार्टियों को रिजेक्ट करें, फिर से कमल खिलाएं: अमित शाह

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश…