रोजाना करें गायत्री मंत्र का जाप, होंगे ये फायदे

328 0

हिन्दू धर्म में शास्त्रों में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो व्यक्ति की जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं और सकारात्मक असर डालती हैं। शास्त्रों में गायत्री मंत्र (Gayatri Mantra) का बहुत मजत्व बताया गया हैं जिसका जाप आपकी कई समस्याओं का निदान कर सकता हैं। गायत्री मंत्र व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ ही खुशियां भी प्रदान करता हैं।

गायत्री मंत्र का जाप सुबह में सूर्योदय से थोड़ी देर, दोपहर के समय और संध्या में सूर्यास्त के कुछ देर पहले मंत्र जप आरंभ कर देना चाहिए और सूर्यास्त के कुछ समय बाद तक जप करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको गायत्री मंत्र का अर्थ और उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं।

Gayatri Mantra:- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।

Gayatri Mantra का अर्थ :- उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपने अन्तःकरण में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग की ओर प्रेरित करे।

Gayatri Mantra के फायदे

– विद्यार्थियों के लिए गायत्री मंत्र का जाप बहुत फायदेमंद होता है। इस मंत्र के जाप से मन एकाग्र होता है और ज्ञान में वृद्धि होती है। जो लोग शिक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

– माना जाता है कि गायत्री मंत्र का जाप करन से जीवन में उत्साह एवं सकारात्मकता आती है और व्यक्ति खराब से खराब परिस्थिति को भी बहुत आसानी से धैर्यपूर्वक पार कर लेता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति सन्मार्ग की ओर प्रेरित होकर धर्म और सेवा जैसे कार्य करने लगता है। इस मंत्र के जप से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

– यदि किसी व्यक्ति को बहुत अधिक क्रोध आता है तो गायत्री मंत्र का जाप बहुत लाभदायक रहता है। इस मंत्र के जाप से मानसिक शांति मिलती है और व्यक्ति का क्रोध धीरे धीरे शांत होने लगता है।

– माना जाता है कि गायत्री मंत्र के नियमित जाप से सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। यह सफलता प्रदान करने वाला मंत्र है। यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो गायत्री मंत्र का जाप करना फायदेमंद रहता है।

– गायत्री मंत्र के नियमित जप से कई तरह की व्याधियों से राहत मिलती है। इसका जाप करने से चेहरे पर चमक आती है और शरीर निरोगी बनता है। इस मंत्र के जाप से नेत्रों में तेजी आती है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

Posted by - April 20, 2026 0
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय, चौरास परिसर, टिहरी में भारतीय सेना और उत्तराखंड पर्यटन…
A great confluence of faith in Maha Kumbh

पहले स्नान पर्व पर आस्था का समागम, हर हर गंगे के जयकारों के बीच महाकुम्भ में श्रद्धा का महासंगम

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भनगर। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुम्भ (Maha Kumbh)…
CM Yogi

सिवान में बोले सीएम योगी- बिहार में फिर से जंगलराज की वापसी न होने दें

Posted by - October 29, 2025 0
सिवान। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की इंट्री ने बिहार विधानसभा चुनाव को रोचक बना दिया है। बुधवार को सिवान…