Bhagwant

होली से पहले भगवंत मान की ताजपोशी, भगत सिंह के गांव में लेंगे शपथ

588 0

चण्डीगढ़: पंजाब में जबरदस्‍त जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी (AAP) ने रिकॉर्ड बनाया है, इस जीत के जश्न में रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) मेगा रोड शो कर रहे है। 16 मार्च को पंजाब (Punjab) में आप की सरकार बनने जा रही है। इस दिन आप नेता भगवंत मान मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भगवंत मान के साथ ही अन्‍य नेता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में शपथ लेंगे और इसके लिए तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। पंजाब सरकार इस समारोह पर मोटा खर्च करने वाली हैं। इस समारोह पर कुल 2 करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में 16 मार्च को दोपहर 12 बजे भगवंत मान की ताजपोशी की जाएगी। शपथ ग्रहण में कुल 2 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें करीब 1 लाख लोगों के बैठने की व्‍यवस्‍था की जा रही है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में AAP का जश्न, केजरीवाल-भगवंत ने किया मेगा रोड शो

Related Post

Pushpak Vimana

अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर बनेगा भव्य पुष्पक विमान, श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र

Posted by - October 16, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में इस वर्ष का दीपोत्सव 2025 (Deepotsav) केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि…
AK Sharma

एके शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान को बृहद स्तर पर चलाने के दिए दिशा निर्देश, किया उत्साहवर्धन

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित अपने…
Yogi government is working on mission mode to provide employment to youth

युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर मिशन मोड में जुटी योगी सरकार

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2025 में घोषित अंतिम परिणामों में व्यावसायिक शिक्षा के चयनित…
cm yogi

विकास कार्यों के साथ सीएम के हाथों मिलेगी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात

Posted by - June 19, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के हाथों मंगलवार को बाढ़ बचाव, पेयजल समेत 2604 करोड़ रुपये की 727 विकास…