amit shah

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला : शाह बोले- उचित समय पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब

1187 0
गुवाहाटी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले का उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा। शाह (Amit Shah) ने यह भी कहा कि मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में तलाशी अभियान जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि इस तरह के रक्तपात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उचित समय पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शाह (Amit Shah) ने कहा कि जहां तक ​​संख्या का सवाल है, तो दोनों ओर नुकसान हुआ है और हताहत होने वालों की सटीक संख्या तुरंत पता नहीं लग सकती है।

गृह मंत्री (Amit Shah)  स्थिति का जायजा लेने के लिए हवाई मार्ग से वापस दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है, हम इस रक्तपात को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर यथोचित जवाब दिया जाएगा।

पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर रविवार को मिले, जिससे नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 22 हो गई।

शाह (Amit Shah) ने दिन में सरभोग में अपनी पहली रैली को संबोधित किया। हालांकि, वह एनईडीए के संयोजक हिमंत बिस्व सरमा के लिए प्रचार करने के लिए जलकुबरी निर्वाचन क्षेत्र के स्यालकुची पहुंचे, लेकिन नक्सली हमले के बारे में जानकारी होने पर वह भाषण दिए बिना ही गुवाहाटी जाने के लिए एक हेलीकॉप्टर में सवार हो गए, ताकि वह वहां से वापस दिल्ली लौट सकें। गृह मंत्री (Amit Shah) ने कहा कि वह लोगों से मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को वोट देने की अपील कर रहे हैं, ताकि उनकी जीत बड़े अंतर से सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि वोट असम और पूर्वोत्तर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करेगा। शाह (Amit Shah) ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और सरमा दोनों राज्य को विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि यह जारी रहे।

Related Post

CM Dhami

CM धामी ने उत्तराखंड को रक्षा उत्पादन केंद्र बनाने का संकल्प जताया

Posted by - May 1, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड को रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
डीआरडीओ चीफ

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल निर्यात करने लिए तैयार: डीआरडीओ चीफ

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। डीआरडीओ चीफ जी सतेश रेड्डी ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उन सबसे छोटे उत्पादों में से…
श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…
CM Yogi

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

Posted by - April 5, 2024 0
अलीगढ़: प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Posted by - December 25, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की…