एमएस धोनी का भविष्य

एमएस धोनी के भविष्य को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का बड़ा बयान

3314 0

नई दिल्ली। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एमएस धोनी के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और बोर्ड के बीच “सब कुछ एकदम साफ” है, लेकिन उसे अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार चर्चा जारी है। हर कोई उनके भविष्य को लेकर जानना चाहता है।

वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया से खुद को बाहर रख रहे महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ दिन पहले अपनी वापसी को लेकर बयान दिया था। धोनी ने साफ़ कहा था कि जनवरी तक उनसे कुछ नहीं पूछा जाए’। मुंबई में हुए एक इवेंट में जब उनसे उनकी टीम में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया। उनकी प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो धोनी ने कहा कि जनवरी तक मत पूछो।

डेविस कप: लिएंडर पेस ने जीता रिकॉर्ड 44वां मुकाबला, भारत को 3-0 से अजेय बढ़त 

धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे पर और दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ छह दिसंबर से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से भी खुद को दूर रखने का फैसला किया है।

कोच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास को लेकर कहा था कि आईपीएल 2020 तक इंतजार कीजिए। यह इस बात पर निर्भर करता है कि धोनी कब से खेलना शुरू करते हैं? आईपीएल में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है? वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनकी फॉर्म कैसी है? टी-20 विश्व कप से पहले आईपीएल आखिरी बड़ा टूर्नामेंट होगा।

इस दौरान आपके 15 खिलाड़ी तय हो चुके होंगे। इसलिए मैं तो यही कहना चाहूंगा कि कौन, कहां होगा यह कयास लगाने से बेहतर होगा कि आईपीएल के खत्म होने का इंतजार कर लिया जाए। उसके बाद ही आप इस स्थिति में होंगे की जान सकें कि देश के सर्वश्रेष्ठ 17 खिलाड़ी कौन हैं।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में उत्कृष्ट कार्य के लिए यूपी अग्निशमन विभाग को गोवा में मिला सम्मान

Posted by - April 1, 2025 0
लखनऊ/पणजी। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) का समापन भले ही एक माह पूर्व हो गया, लेकिन इसकी उपलब्धियों की गूंज अभी…
National volunteers

राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला पथ संचलन

Posted by - June 5, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक (National volunteers) संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष…
CM Yogi's roar in Sitamarhi, Bihar

सीतामढ़ी में सीएम योगी की हुंकार, बोले- जो राम का नहीं, वह हमारे किसी काम का नहीं

Posted by - November 6, 2025 0
सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Elections) के दूसरे चरण के प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को…
AK Sharma

चीनी मिलें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली महत्वपूर्ण इकाइयां: एके शर्मा

Posted by - December 4, 2025 0
लखनऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मऊ भ्रमण के दौरान आज किसान चीनी मिल लिमिटेड,…