BCCI

BCCI ने सुनील जोशी को नियुक्त किया टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता

1090 0

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की क्रिकेट सलाहकार समिति ने बुधवार को सुनील जोशी को टीम इंडिया का नया मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया है। इसके अलावा BCCI की क्रिकेट सलाहकार समिति ने पूर्व तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह को राष्ट्रीय चयन समिति में शामिल करने की सिफारिश की है। जो एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा की जगह लेंगे।

BCCI ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के चुनाव के लिए पांच खिलाड़ियों के नाम किए थे शॉर्टलिस्ट

सुनील जोशी टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने राष्ट्रीय चयनकर्ता के चुनाव के लिए पांच खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए थे। मंगलवार को मुंबई में हुई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की बैठक में राष्ट्रीय चयन समिति के दो पदों को भरने के लिए पांच उम्मीवारों का साक्षात्कार करने का फैसला किया गया था।

शेफाली वर्मा T-20 रैंकिंग में बनीं नंबर एक बल्लेबाज, 19 पायदान की छलांग

एमएसके प्रसाद की जगह लेने जा रहे सुनील जोशी ने 15 टेस्ट और 69 वन-डे इंटरनेशनल मैच  हैं खेले

इन पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद भी शामिल थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल, आर पी सिंह और सुलक्षणा नाइक वाली समिति ने 44 आवेदनों की जांच करने के बाद पांच उम्मीवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाने का फैसला किया था। हालांकि, पांच नामों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर का नाम नहीं शामिल था, जबकि उन्होंने भी उपरोक्त पद के लिए आवेदन किया था। एमएसके प्रसाद की जगह लेने जा रहे सुनील जोशी ने 15 टेस्ट और 69 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

सुनील जोशी ने टेस्ट क्रिकेट में 41 विकेट और वन-डे क्रिकेट में 69 विकेट हैं चटकाए 

सुनील जोशी ने टेस्ट क्रिकेट में 41 विकेट और वन-डे क्रिकेट में 69 विकेट चटकाए हैं। वहीं, चयनसमिति के दूसरे सदस्य के तौर पर चुने गए हरविंदर सिंह ने तीन टेस्ट और 16 वन-डे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में उन्होंने चार विकेट और वन-डे में 24 विकेट लिए हैं।

Related Post

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

Posted by - August 15, 2021 0
कानून समाचार पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक…

भारत में बड़े उत्साह के रूप में मनाया जानें वाला प्रमुख त्योहारों गणेश चतुर्थी, जानें इसके पीछे की कहानी

Posted by - August 28, 2019 0
लखनऊ डेस्क। गणेश चतुर्थी भारत में बड़े उत्साह और भक्ति के साथ मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक…
PM Modi, CM Dhami

देवभूमि को PM मोदी ने दी 2 बड़ी सौगात, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

Posted by - March 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास…
ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…