baton charge on journalists at Belgachia

पश्चिम बंगाल चुनाव : केंद्रीय बलों ने पत्रकारों पर बरसाई लाठी

863 0

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच उत्तर कोलकाता के बेलगाछिया में केंद्रीय सुरक्षा बलों द्वारा पत्रकारों की पिटाई (baton charge on journalists at Belgachia) की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि टीएमसी उम्मीदवार अतिन घोष पूर्वाह्न 11.45 बजे बेलगछिया में एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे। वह चुनाव का जायजा लेने आए थे। इस दौरान पत्रकारों ने उन्हें घेर लिया और उनसे सवाल करने लगे। इस बीच केंद्रीय बलों ने कथित तौर पर पत्रकारों की पिटाई शुरू कर दी। जवानों ने पत्रकारों और फोटो जर्नलिस्ट की बुरी तरह पिटाई की।

केंद्रीय बलों ने महिला पत्रकारों पर भी लाठी बरसाई और कैमरे व मोबाइल छीन लिए। केंद्रीय बलों ने तस्वीरें लेते समय ईटीवी भारत के रिपोर्टर पर भी हमला किया और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया।

Related Post

National Family Health Survey-5

राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 के बाद अब नीति आयोग की डेल्‍टा रैंकिंग में यूपी प्रथम

Posted by - December 28, 2021 0
स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं में सुधार के मामले में उत्‍तर प्रदेश रोजाना कीर्तिमान हासिल कर रहा है। राष्‍ट्रीय परिवार स्‍वास्‍थ्‍य सर्वेक्षण-5 (National…
CM Yogi inaugurated the first G20 meeting

वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की थीम वास्तव में वसुधैव कुटुम्बकम का ही रूप: सीएम योगी

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर। यह वास्तव में भारत का वो प्राचीन श्लोक है जो भारत की दुनिया…
CM Yogi

जीसीसी इकाइयों को योगी सरकार का बड़ा प्रोत्साहन, भूमि खरीद पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

Posted by - January 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) इकाइयों (GCC units) को बढ़ावा देने…
Relief operations on war footing in flood affected districts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बाढ़ राहत कार्यों के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरे मंत्रीगण

Posted by - August 3, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर प्रदेश के मंत्रीगण बाढ़ (Flood) राहत एवं बचाव कार्यों के लिए…