बाटला हाउस

जॉन अब्राहम की बाटला हाउस ने पहले दिन की इतनी कमाई

840 0

मुम्बई। जॉन अब्राहम इस बार बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर फिल्म बाटला हाउस लेकर आए हैं। जॉन ऑडियंश को अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि बाटला हाउस ने पहले दिन 14.59 करोड़ की कमाई की है, वैसे पहले दिन इस फिल्म से 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा था।

बाटला हाउस को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर ने जॉन की पत्नी का किरदार निभाया है। जॉन ने फिल्म में एसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका निभाई है।

फिल्म की कहानी दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को हुए एनकाउंटर पर आधारित

बता दें है कि फिल्म की कहानी दिल्ली में 19 सितंबर 2008 को हुए एनकाउंटर पर आधारित है ,जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बाटला हाउस में एक फ्लैट में रेड मारी थी। पुलिसवालों को सूचना मिली थी कि जामिया नगर इलाके में वे संदिग्ध आतंकी मौजूद हैं, जिन्होंने 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में बम धमाके किए थे। इस रेड के दौरान एक इंस्पेक्टर एमसी शर्मा की मौत भी हो गई थी। इस एनकाउंटर को लेकर खूब विवाद भी हुआ था।

एक्शन अवतार में जॉन एक बार लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे

फिल्म को सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। क्रिटिक्स से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिला है। एक्शन अवतार में जॉन एक बार लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। हालांकि आगे फिल्म की आगे की कमाई कैसी रहेगी ये देखना दिलचस्प होगा?

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने जॉन की फिल्म को कड़ी टक्कर देते हुए 29.16 करोड़ की कमाई की

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने जॉन की फिल्म को कड़ी टक्कर देते हुए 29.16 करोड़ की कमाई की है। हालांकि जॉन की फिल्म ने अच्छी ओपनिंग की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय जॉन बॉक्स ऑफिस पर टकराए हैं। 15 अगस्त 2018 को भी जॉन और अक्षय की फिल्मों में क्लैश हुआ था। अक्षय की फिल्म गोल्ड ने 25.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं जॉन की फिल्म सत्यमेव जयते ने 20.52 करोड़ की कमाई की थी।

Related Post

अनन्या और सुहाना ने साथ में किया डांस, विडियो वायरल

Posted by - July 15, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की तीन बेस्ट फ्रेंड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर…
प्रियंका का बीजेपी पर हमला,

प्रियंका का हमला, भाजपा नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान

Posted by - March 25, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार यानी आज राज्य…

करोड़ों के दिल की धड़कन बनी दीपिका आज हुई इतने साल की

Posted by - January 5, 2019 0
नई दिल्ली। बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादकुोण की बिटिया दीपिका पादुकोण का आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण…
शॉर्ट फिल्म 'देवी'

प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, टीजर 24 फरवरी को

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। प्रियंका बनर्जी की शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर गुरुवार को जारी हो गया है। इस फिल्म में…