बारिश अलर्ट: उत्तराखंड मे मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट !

956 0

मौसम विभाग ने राज्य में 11 सितम्बर तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अपने पहले के पूर्वानुमान में संशोधन करते हुए येलो अलर्ट को ऑरेंज में बदला गया है।बारिश के लिहाज से राज्य में आने वाले कुछ दिन संवेदनशील हो सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं तीव्र बारिश के साथ ही भारी से भारी बारिश हो सकती है।

कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने व गर्जना भी होगी। भारी से भारी बारिश व तीव्र बौछार होने के चलते संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क मार्ग अवरुद्ध रहने, मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। यात्रियों से भारी बारिश के मद्देनजर पहाड़ी इलाकों में यात्रा को टालने का सुझाव दिया गया है। स्थानीय प्रशासन को भी एहतियाती तौर पर सुरक्षा उपाय करने व आपात स्थिति का सामना करने को अलर्ट किया गया है।

यामाहा के RayZR 125 Fi Hybrid और Street Rally 125 Fi Hybrid स्कूटर भारत में लॉन्च

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड का कहर जारी है। उत्तराखंड में देहरादून-रानीपोखरी-ऋषिकेश को जोड़ने वाला टेम्परेरी पुल सोमवार रात जाखन नदी के तेज बहाव में बह गया। यहां 27 अगस्त को मुख्य पुल बह गया था। लोगों को आ रही परेशानी को देखते हुए नदी पर एक वैकल्पिक पुल बनाया गया था, जिस पर रविवार शाम को ही आवागमन चालू हुआ था, वह पुल भी बीती रात बह गया। पुल बहने के बाद ऋषिकेश-हरिद्वार हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां से घूमकर जाने वालों को ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ेगी।

Related Post

DM Savin Bansal

राजू के सफल उपचार पर डीएम ने हेल्पिंग हैंड चिकित्सालय व टीम का जताया आभार

Posted by - August 18, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्पिंग हेंड चिकित्सालय में असहाय व्यथित राजू का सफल उपचार कर लिया है राजू…
CM Dhami participated in the 47th All India PR Conference-2025

सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक…
CM Dhami

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

Posted by - December 10, 2024 0
देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार…
CM Dhami transferred Rs 12.89 crore to 4224 workers

सीएम ने 4,224 श्रमिकों को ₹12.89 करोड़ की सहायता राशि हस्तांतरित की

Posted by - December 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तराखण्ड…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया नाबार्ड के राज्य फोकस पेपर 2026-27 का विमोचन

Posted by - December 23, 2025 0
नाबार्ड व राज्य सरकार द्वारा देहरादून में आयोजित सहकारिता मेला 2025 के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…