PM MODI

बांग्लादेश दौरा: मतुआ समुदाय से बोले पीएम मोदी- हमेशा मिला ठाकुर परिवार का प्यार

873 0

ढाका। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा, पश्चिम बंगाल में ठाकुरनगर में जब मैं गया था, तो वहां मेरे मतुआ भाइयों-बहनों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्यार दिया था। विशेष तौर पर बोडो मां का अपनत्व, मां की तरह उनका आशीर्वाद, मेरे जीवन के अनमोल पल रहे हैं।

 

बांग्लादेश के ओराकांडी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस दिन की प्रतीक्षा मुझे कई वर्षों से थी, 2015 में जब मैं प्रधानमंत्री के तौर पर पहली बार बांग्लादेश आया था तभी मैंने यहां आने की इच्छा प्रकट की थी। मेरी वो इच्छा आज पूरी हुई है।

किसने सोचा था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी ओराकांडी आएगा’

बांग्लादेश के ओराकांडी में मतुआ समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसने सोचा था कि भारत का प्रधानमंत्री कभी ओराकांडी आएगा. मैं आज वैसा ही महसूस कर रहा हूं, जो भारत में रहने वाले मतुआ संप्रदाय के मेरे हज़ारों-लाखों भाई-बहन ओराकांडी आकर महसूस करते हैं.

पीएम मोदी (PM Modi) का आज बांग्लादेश दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने जशोरेश्वरी काली मंदिर में दर्शन किए और मां काली को सोने-चांदी का मुकुट चढ़ाया। इसके बाद पीएम मोदी शेख मुजीब उर रहमान स्मारक पहुंचे और महानायक को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ओरकांडी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Related Post

Ajay Bhatt MP Nainital

अजय भट्ट ने लोकसभा में की मांग, हल्द्वानी रेलवे क्रॉसिंग पर बने फ्लाईओवर ब्रिज

Posted by - March 23, 2021 0
हल्द्वानी।  नैनीताल सांसद अजय भट्ट (MP Ajay Bhatt) ने सालों से लंबित पड़ी हल्द्वानी शहर की एक प्रमुख समस्या को…
Maha Kumbh 2025

महाकुंभ में प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों पर पहली बार होगा मल्टी लैंग्वेज एनाउंसमेंट

Posted by - November 7, 2024 0
प्रयागराज। मानवता की अमूर्त विरासत महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराजवासियों के लिए नई-नई सौगात लेकर आ रहा है। राष्ट्रीय और…
CM Bhajan Lal

राइजिंग राजस्थान समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर पर बढ़ेगी साखः मुख्यमंत्री भजनलाल

Posted by - November 4, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इस्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश की वैश्विक स्तर…