बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना बोली-‘CAA-NRC भारत का आंतरिक मामला’

896 0

दुबई। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) भारत का ‘आंतरिक मामला’ है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस कानून की आवश्यक नहीं थी।

भारत सरकार ने भी अपनी तरफ से बार-बार दोहराया है कि एनआरसी भारत की एक अंदरूनी कवायद

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश ने हमेशा यह कहा है कि सीएए और एनआरसी भारत के आंतरिक मामले हैं। भारत सरकार ने भी अपनी तरफ से बार-बार दोहराया है कि एनआरसी भारत की एक अंदरूनी कवायद है। भारत के प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने व्यक्तिगत रूप से अक्टूबर 2019 के मेरे नई दिल्ली के दौरे के दौरान मुझे इसे लेकर आश्वस्त किया था।

RBI बोला-अब बैंक की KYC प्रक्रिया के लिए NPR लेटर का होगा इस्तेमाल 

सीएए के मुताबिक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना की वजह से 31 दिसंबर 2014 तक वहां से भारत आए हिंदू, जैन, सिख, पारसी, बौद्ध और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इस कानून के खिलाफ देश भर में कई जगहों पर प्रदर्शन चल रहे हैं।

शेख हसीना ने भारत के नए नागरिकता कानून के संदर्भ में कहा कि हम नहीं समझ रहे हैं कि क्यों भारत सरकार ने ऐसा किया?

शेख हसीना ने भारत के नए नागरिकता कानून के संदर्भ में कहा कि हम नहीं समझ रहे हैं कि क्यों भारत सरकार ने ऐसा किया? यह जरूरी नहीं था। उनका यह बयान बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन के उस बयान के बाद आया है कि सीएए और एनआरसी भारत के “आंतरिक मामले” हैं, लेकिन इस बात पर चिंता जाहिर की थी कि वहां किसी भी तरह की “अनिश्चितता” का पड़ोस पर असर होगा।

शेख हसीना ने यह भी कहा कि भारत से भी लोगों के बांग्लादेश पलायन करने की कोई जानकारी नहीं

अखबार ने कहा कि बांग्लादेश की 16.1 करोड़ आबादी में 10.7 फीसद हिंदू और 0.6 फीसद बौद्ध हैं , तथा उसने धार्मिक उत्पीड़न की वजह से किसी के भी भारत जाने से इनकार किया है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी में शेख हसीना ने यह भी कहा कि भारत से भी लोगों के बांग्लादेश पलायन करने की कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि नहीं, भारत से पलट कर कोई प्रवासी नहीं आ रहे, लेकिन भारत के अंदर, लोग कई मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। हसीना ने कहा कि तो भी, यह एक आंतरिक मामला है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश : मुख्यमंत्री साय

Posted by - March 26, 2025 0
बेंगलुरु। छत्तीसगढ़ में हरित ईंधन के क्षेत्र में निवेश को लेकर उद्योग जगत की दिलचस्पी बढ़ रही है। बेंगलुरु में…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्रियों की सुविधाओं का किया निरीक्षण

Posted by - October 22, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने आज बुधवार को पवित्र केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंचकर भगवान बाबा केदारनाथ के…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की

Posted by - November 24, 2023 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मातली (उत्तरकाशी) में स्थापित अस्थायी कैंप कार्यालय से ही शासकीय…
CM Dhami

सीएम धामी ने मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स से की वार्ता

Posted by - November 13, 2022 0
पिथौरागढ़। अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को पिथौरागढ़ स्थित वन…
dhami

प्रधानमंत्री को अल्मोडा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट कर राज्य को दी पहचान : धामी

Posted by - May 24, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार की सांय मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भारत की…