बंगाल में टीएमसी नेता की गोली मारकर हत्या, पार्टी ने लगाया भाजपा नेता पर आरोप

644 0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से भाजपा एवं टीएमसी में जारी हिंसक झड़प कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।बर्धमान जिले में टीएमसी नेता असीम दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई, टीएमसी के स्थानीय विधायक अपूर्वा चौधरी ने भाजपा पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जा रहा कि असीम दास बाइक से गोतिष्ठा पंचायत जा रहे थे तभी बदमाशों ने घेरा और उनपर अंधाधुंध फायरिंग झोंक दी।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव है, मंगलकोट थाना पुलिस ने किसी अनहोनी से बचने हेतु घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। बंगाल में जारी हिंसा को लेकर राज्यपाल एवं कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी चिंता जताई थी, पुलिस को दंगाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए।

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में राजनीतिक नेताओं पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक दूसरे पर राजनीतिक प्रतिशोध में हमले कराने का आरोप लगाते रहे हैं।

LIC के निजीकरण को मोदी सरकार ने दिखाई हरी झंडी, पैसा जुटाना सरकार का लक्ष्य

घटना के बाद टीएमसी और भाजपा के नेताओं ने एक दूसरे पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया। टीएमसी का कहना है कि घटना को भगवा संगठन ने अंजाम दिया, जबकि भाजपा नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के आंतरिक झगड़े की वजह से पार्टी नेता की जान गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात तक हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी थी।

Related Post

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शर्मनाक घटना, खिलाड़ियों के फोन और कीमती समान चोरी

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। वह स्टेडियम जो 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का मुख्य स्थल रहा और देश के कई अन्य अंतरराष्ट्रीय…
CM Yogi

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

Posted by - June 2, 2024 0
गोरखपुर । लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के अगले दिन रविवार को जहां कई राजनेता चुनावी गणित…
UPITS

प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों का ‘वैश्विक महाकुंभ’ बनेगा UPITS-2024

Posted by - September 14, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ बनाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)…
कोनेरू हंपी 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन

कोनेरू हंपी बनीं 2019 की वर्ल्ड रैपिड चैंपियन, मां बनने के बाद बड़ी कामयाबी

Posted by - December 29, 2019 0
नई दिल्ली। भारत की युवा महिला ग्रैंडमास्टर हंपी कोनेरू ने शनिवार को 2019 की महिला विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप जीतने में…