बलिया एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश हरीश पासवान मुठभेड़ में ढ़ेर

649 0

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए इनामी बदमाश हरीश पासवान पर संगीन अपराधों के तहत 30 केस दर्ज हैं। हरीश पर हाल ही में बलिया के बैरिया क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में भी शामिल होने का आरोप था। मुठभेड़ में मारा गया बदमाश हरीश पासवान बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल गांव का रहने वाला था। इस मामले पर बलिया के एसपी आरके नैय्यर ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश हरीश पासवान पर 4 राज्यों में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, फिरौती, रंगदारी जैसे संगीन अपराधों के 32 मामले दर्ज थे।

लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय हरीश पासवान पर लगभग 33 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, हरीश पासवान अंतरप्रांतीय बदमाश है। उसके खिलाफ बलिया के अलावा झारखंड व छत्तीसगढ़ में करीब 33 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें हत्या के आधा दर्जन मुकदमे हैं।

न्यूजीलैंड पुलिस ने 6 लोगों को छुरा घोंपने वाले ‘आतंकवादी’ को किया ढेर

एसपी ने कहा कि इनामी बदमाश बैरिया क्षेत्र में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की हत्या में भी शामिल था। जबकि एक व्यापारी से बदमाश ने हाल में ही 10 लाख की रंगदारी मांगी थी. पुलिस के मुताबिक, इस बदमाश को ट्रेस करने में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। आज खबर मिली कि हरीश अपने एक साथी से मिलने जा रहा है। इस सूचना के बाद हरीश पासवान को एसटीएफ और पुलिस टीम ने घेर लिया। खुद को घिरा पाकर हरीश ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हरीश मौके पर मारा गया।

Related Post

Startup

महिला निदेशकों की अगुवाई में यूपी का स्टार्टअप बूम, 174 से 2525 पहुंची संख्या

Posted by - March 19, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप (StartUp) इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है और यह बढ़त अब…
PM Modi

मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक कर पीएम ने ‘निर्मल-अविरल जलधारा’ के संकल्प को किया साकार

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज में संगम तट पर पूजन-अर्चन तथा अक्षय वट, बड़े…
CM Yogi listened to the complaint in Janata Darbar

किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, सरकार की पहली प्राथमिकता है जनता : सीएम योगी

Posted by - March 9, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता…
Stubble

काम आई योगी सरकार की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति, 46 फीसद घटीं पराली जलाने की घटनाएं

Posted by - October 2, 2024 0
लखनऊ। पराली (Stubble) जलाने को लेकर योगी सरकार (Yogi Governmemt) की सख्ती और प्रोत्साहन की नीति कामयाब रही। दरअसल, योगी…