राहुल बजाज

बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज जल्द देंगे निदेशक पद से इस्तीफा

833 0

नई दिल्ली। बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज जल्द ही निदेशक पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद वह कम्पनी के गैर-कार्यकारी निदेशक बनेंगे। कंपनी ने इस बात का एलान करते हुए कहा कि उनका निदेशक के तौर पर 31 मार्च 2020 आखिरी दिन होगा। कंपनी ने इस बात की जानकारी शेयर बाजार को दी है।

राहुल बजाज एक अप्रैल 1970 से लगातार अभी तक बजाज ऑटो के निदेशक रहे

राहुल बजाज एक अप्रैल 1970 से लगातार अभी तक बजाज ऑटो के निदेशक रहे हैं। कंपनी ने एक अप्रैल 2015 को उन्हें पांच साल के लिए निदेशक नियुक्त किया था। हालांकि वह चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने यह भी कहा कि बोर्ड ने गुरुवार को राहुल के गैर-कार्यकारी निदेशक बनने पर मुहर लगा दी है। वह एक अप्रैल 2020 से यह पद संभाल लेंगे। हालांकि इसके लिए कंपनी के शेयरहोल्डर्स की अनुमति लेनी पड़ेगी।

चूंकि राहुल बजाज 75 साल के हो चुके हैं। इसलिए कंपनी की आम वार्षिक सभा में पोस्टल बैलेट के जरिए अंशधारकों से इस बात की अनुमति ली जाएगी। 1965 में चार्ज लेने के बाद राहुल बजाज के नेतृत्व में कंपनी का टर्नओवर 7.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 12 हजार करोड़ रुपये हो गया है।

नीति रावल ने 30 साल बाद दोबारा शुरू की पढ़ाई, तो मिले चार गोल्ड मेडल 

राहुल बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह एक नई ऊंचाईयों पर ले गए, जिससे कंपनी की पहचान विदेश में भी काफी बनी है। 2005 में राहुल बजाज ने धीरे-धीरे बेटे राजीव को कमान सौंपनी शुरू की थी। तब राहुल बजाज ने राजीव को बजाज ऑटो का प्रबंध निदेशक बनाया था, जिसके बाद ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कंपनी के उत्पादों की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी बढ़ गई है। राहुल बजाज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था। इसके बाद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया। 2006-2010 तक राहुल बजाज राज्यसभा से सांसद भी रहे हैं।

Related Post

Savin Bansal

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

Posted by - March 27, 2026 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ( Savin Bansal) की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऋषिपर्णा सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति…
काजोल की बेटी नीसा

बेटी नीसा की ट्रोलिंग पर मां काजोल का जबरदस्त जवाब, कहा- ‘भगवान का शुक्र है’

Posted by - March 10, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड दुनिया की सुपरहिट्स जोड़ियों में से अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल भी एक माने जाते हैं।…
जनरल हून का निधन

‘ऑपरेशन मेघदूत’ के सुपर हीरो जनरल हून का निधन, पाक को सियाचिन से था खदेड़ा

Posted by - January 7, 2020 0
चंडीगढ़। भारतीय सेना की तरफ से वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ चलाया गया था। इस ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले…
CM Dhami participated on the occasion of 'International Day of Older Persons'

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…