'बागी 3' ट्रेलर जारी

‘बागी 3’ ट्रेलर जारी: आतंकियों से टाइगर श्रॉफ की हुई ‘जंग’, दिखा जबरदस्त एक्शन

1049 0

मुंबई। टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘बागी 3’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर एक बार फिर अपने जबरदस्त एक्शन से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। ट्रेलर देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइगर इसमें एक्शन को एक लेवल आगे लेकर जाने वाले हैं। सिर्फ एक्शन ही नहीं इस बार टाइगर देश के अंदर नहीं बल्कि बाहरी देश में लड़ते नजर आएंगे। फिल्म की कहानी सीरिया में फैले आतंकवाद के बीच फंसे रितेश देशमुख को बचाने की है।

सीरिया में फंसे अपने भाई विक्रम को बचाने के लिए रॉनी भी वहां पहुंचता है

फिल्म में टाइगर एक बार रॉनी के किरदार में दिखेंगे। रॉनी का एक भाई है विक्रम जो कि एक पुलिस वाला है, लेकिन अपने किसी ऑफिशियल काम के चलते उसे सीरिया जाना पड़ता है। इसी दौरान वो वहां के आतंकी संगठन का शिकार हो जाता है। सीरिया में फंसे अपने भाई विक्रम को बचाने के लिए रॉनी भी वहां पहुंचता है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर और अंकिता लोखंडे भी नजर आएंगी। फिल्म में श्रद्धा, रॉनी की गर्लफ्रेंड सिया के किरदार में दिखेंगी। वहीं, अंकिता लोखंडे विक्रम की गर्लफ्रेंड रूचि के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ एक बार अपनी बॉडी और दमदार एक्शन का जलवा बिखेरते दिखेंगे।

 देखें एक्शन से भरपूर फिल्म का ट्रेलर…

बता दें कि ये इस फिल्म बागी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले इसके दो भाग रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर और श्रद्धा के अलावा रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

Related Post

दूरदर्शन – 90 की दशक की याद दिलाती बेहद खूबसूरत और इमोशनल फ़िल्म (News Helpline Review: 3.5 Star)

Posted by - February 28, 2020 0
डायरेक्टर – गगन पुरी स्टार-कास्ट – माही गिल, मनु ऋषि, डॉली अहलूवालिया, सुप्रिया शुक्ला, राजेश शर्मा, महक मनवानी, सुमित गुलाटी,…

गुजरात से शुरू होगा रिलायंस का ई-कॉमर्स कारोबार-मुकेश अंबानी

Posted by - January 18, 2019 0
गांधीनगर। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने ई-कॉमर्स मॉडल को सबसे पहले गुजरात में आजमाएंगे। अंबानी प्रभावशाली तरीके…
देशवासियों को साधुवाद 

तो क्या प्रियंका गांधी की अप्रैल माह में राज्यसभा में हो जाएगी एंट्री?

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की राज्यसभा में जल्द ही एंट्री हो सकती है। सूत्रों के…
सुषमा स्वराज

भीष्म पितामह! आपके सामने ‘द्रोपदी’ का चीरहरण हो रहा है, मौन मत रहिए -सुषमा

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। रामपुर से उम्मीदवार आजम खां ने बीजेपी प्रत्याशी और गुजरे जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस जया प्रदा पर…