भूपेश बघेल

साध्वी प्रज्ञा पर बघेल का हमला, बोले- शुरू से रहा है अपराधी जैसा व्यवहार

1014 0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भोपाल बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर कहा कि उनका आदतन अपराधी जैसा व्यवहार रहा है। 19 साल पहले यहां चाकूबाजी की थी। मारपीट की थी। थोड़ी-थोड़ी बातों पर झगड़ा करती थीं।

ये भी पढ़ें :-मोदी ने आतंकी को बनाया प्रत्याशी, कसाब और साध्वी प्रज्ञा एक जैसे : प्रकाश आंबेडकर 

आपको बता दें ज्ञा ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था। बाद में साध्वी ने इस बयान पर काफी किरकिरी के बाद माफी भी मांग ली थी।

ये भी पढ़ें :-सपा कार्यकर्ताओं पर भड़कीं मायावती, बोली बसपा से सीखें अनुशासन 

जानकारी के मुताबिक भोपाल लोकसभा सीट से की भाजपा की उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जुबान थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले पांच दिनों में साध्वी प्रज्ञा कई विवादित बयान दे चुकी हैं। उन्हें इन बयानों के कारण चुनाव आयोग दो बार नोटिस भी भेज चुका है, लेकिन साध्वी हैं कि मानती नहीं!वहीँ बता दें प्रज्ञा ने अब बाबरी विध्वंस और राम मंदिर निर्माण को लेकर फिर विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा ने कहा, प्रज्ञा ने कहा, ‘राम मंदिर निश्चित रूप से बनाया जाएगा। यह एक भव्य मंदिर होगा।’

Related Post

Share Market

बजट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला शेयर बाजार

Posted by - February 3, 2020 0
बिजनेस डेस्क। आज सोमवार यानि सप्ताह का पहला कारोबारी का दिन हैं। वहीं सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार…

वापस जा कर चाय बेचो मोदी जी, अब देश नहीं झेल सकता- PM का पुराना ट्वीट शेयर कर बोले श्रीनिवास

Posted by - August 2, 2021 0
मनमोहन सरकार के वक्त बीजेपी महंगाई, भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का एक भी मौका नहीं गंवाती…

सपना के bjp में शामिल होते ही उमड़ा फैंस का प्यार, यूजर ने लिखा- अब आया ऊट पहाड़ के नीचे

Posted by - July 7, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पार्टी के सीनियर मेंबर्स की…