बाबू सिंह कुशवाहा

बाबू सिंह कुशवाहा जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

1650 0

लखनऊ।  जन अधिकार पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने किया। शनिवार को इसी प्रांगण में जन अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हुआ था जिसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श, प्रस्ताव प्रस्तुति तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही थी।

आज भी इंसान को इंसान कहलाने के लिए करना पड़ता है संघर्ष : बाबू सिंह कुशवाहा 

अधिवेशन के दूसरे दिन बाल अधिकार, महिला- युवा सशक्तिकरण, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, समान शिक्षा व्यवस्था, समाज के निचले तबकों की समस्याएं, दलितों, पिछड़ो और वंचितों को समाज में उचित स्थान आदि को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहें और तालियों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का ऐलान करते रहें।

निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने बाबू सिंह कुशवाहा को जन अधिकार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होते हुए पुष्प वर्षा और गीत संगीत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया । पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने हजारों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने आज जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसको मैं पूरी तन्मयता के साथ पूरा करूंगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों पर बोलते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों की लड़ाई पूरे मन से मिल कर लड़नी हैं।

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि पुश्तैनी कार्य करने वालों को उनका पैतृक काम करने दिया जाए। पूरे देश में समाज शिक्षा व्यवस्था की जाए। किसानों को सिंचाई और उन्नतशील बीज मुहैया करवाए जाए और नौजवानों के लिए पर्याप्त मात्रा में रोजगार उपलब्ध करवाए जाए। मिडडे मील की व्यवस्था सुधारने के लिए कई गांव या ब्लाक स्तर पर भोजन बनवाया जाए जिससे अध्यापक केवल पढ़ाई पर अपना ध्यान केन्द्रित कर सके। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए परीक्षा फार्म की फीस ना ली जाए और जब वे परीक्षा देने जाए तो प्रवेशपत्र देख कर उनसे आनेजाने का किराया ना लिया जाए।

आरक्षण की बात करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जितनी जिसकी हिस्सेदारी उतनी उसकी भागीदारी सुनिश्चित करने का काम जन अधिकार पार्टी करेगी। पार्टी सरकार के सामने आज यहाँ पारित हुए प्रस्तावों को रखेगी और यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो बहुजन समाज ऐसी सरकार को बदलने का काम करने से पीछे नहीं हटेगा। दो दिवसीय अधिवेशन में पूरे देश से महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Related Post

अजित पवार

अजित पवार की कुर्सी गई ,जयंत पाटिल चुने गए विधायक दल के नेता

Posted by - November 23, 2019 0
महाराष्ट्र। राज्य में तख्तापलट के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।…
NRC

बीजेपी के मंत्री ने असम में NRC ड्राफ्ट को किया खारिज, बोले- इसकी जरूरत नहीं

Posted by - November 20, 2019 0
गुवाहाटी। असम में बीजेपी सरकार के मंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने एक बार फिर से एनआरसी पर अपना असंतोष जताया…
नियंत्रण कक्ष का हो 24 घंटे संचालन

अब दुश्मनों धूल चटाएगी बुंदेलखंड में बनने वाली तोप : सीएम योगी आदित्यनाथ

Posted by - February 29, 2020 0
चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से डिफेंस कॉरिडोर को गति मिलेगी। पिछले कई वर्षों से उपेक्षा…
cm yogi

यूपी आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के समीप बनाएगा ट्रॉमा सेंटर

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई (इटावा) के अंतर्गत 250 शैय्या वाले लेवल-1…