Kushinagar

डीआईजी के पैरों पर गिरकर बाबर की मां ने लगाई न्याय की गुहार

719 0

कुशीनगर: यूपी के कुशीनगर (Kushinagar) में भाजपा (BJP) समर्थक बाबर (Babar) को बीजेपी को वोट देने और सरकार बनने की ख़ुशी में मिठाई बाटने पर उसी के पट्टीदारों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे डीआईजी के पैरों पर गिरकर बाबर की मां न्याय की गुहार लगाते हुए रोने लगी। उसके बाद डीआईजी (DIG) ने बेबश बूढ़ी मां को उठाया और फिर घर के अंदर जांच करने चले गए।

वैसे तो जब घटना की खबर आई तो पुलिस के लिए साधारण था लेकिन मीडिया में खबर चलते ही पुलिस अधिकारी गांव में दौरा करने लगे। गोरखपुर रेंज के डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ सोमवार देर शाम मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले। डीआईजी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। परिजनों ने अभी जिनके नाम का जिक्र किया है, सबको विवेचना में लायेंगे. इस केस में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्ष को लाईनहाजिर किया जा चुका है और जिसकी भी भूमिका होगी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘Bulli Bai’, ‘सुल्ली डील्स’ ऐप क्रिएटर्स को इस आधार पर मिली जमानत

इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए थे। उसके बाद लापरवाही में थानाध्यक्ष रामकोला दुर्गेश कुमार सिंह को लाईन हाजिर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : KGF Chapter 2 का ट्रेलर मचा रहा तूफान, डायलॉग ने मचाई आंधी

 

Related Post

CM Yogi

जनता दर्शन में सीएम बोले- हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - March 6, 2025 0
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने करीब…
CM Yogi

इनोवेशन के लिए विकसित किये जाएं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: सीएम योगी

Posted by - December 30, 2024 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को यूपी इनोवेशन फंड (यूपीआईएफ) को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।…