Baba Vishwanath

‘बाबा विश्वनाथ’ भी दे रहे संदेश, लोकतंत्र के महापर्व में करें मतदान

319 0

वाराणसी : बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) के दरबार से निकले संदेश को श्रद्धालु न सिर्फ सुनते हैं, बल्कि उस पर अमल भी करते हैं। इस बार बाबा विश्वनाथ भक्तों को लोकतंत्र के महापर्व में मतदान (Voting) का संदेश दे रहे हैं। मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही टोकन, टिकट और वेबसाइट के जरिए भी मतदान की अपील की जा रही है।

न्यास की तरफ से भी लोगों को किया जा रहा प्रेरित

काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) श्रद्धालुओं को लोकतंत्र के महापर्व में “मतदान आपका अधिकार ही नहीं, राष्ट्रीय कर्तव्य भी” का बोध करा रहे हैं। राष्ट्र की उन्नति व विकास के लिए वोट का संदेश दे रहे हैं। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए काशी विश्वनाथ धाम में पोस्टर लगाए गए हैं। विभिन्न प्रकार के टोकन और टिकट पर भी मतदान की अपील की गई है। ऑफिशियल वेबसाइट से भी यह संदेश दिए जा रहे हैं।

मेरी काशी, मेरी शान- एक जून को करें मतदान

देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं को एक तरफ जहां न्यास की तरफ से वोट देने की अपील की जा रही है, वहीं काशीवासियों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने का संदेश दिया जा रहा है। मेरी काशी, मेरी शान-एक जून को करें मतदान आदि स्लोगन के जरिए स्थानीय लोगों को भी हर हाल में सातवें चरण में वोट देने का संदेश दिया जा रहा है।

Related Post

AK Sharma

बाबा साहेब और पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह…
Ram Naresh Agnihotri

अवैध शराब बनाने, बेचने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: रामनरेश अग्निहोत्री

Posted by - March 12, 2021 0
लखनऊ। यूपी के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री (Ram naresh Agnihotri) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी होली…
गिरिराज ने किया आत्मसमर्पण

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरिराज ने किया आत्मसमर्पण, मिली जमानत

Posted by - May 7, 2019 0
 बेगूसराय। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार यानी आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय की एक अदालत…
amit shah

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: शुभेंदु के पक्ष में रोड शो करते हुए अमित शाह

Posted by - March 30, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस चरण में नंदीग्राम हॉट…