Case filed against two people for spreading corona

कोरोना फैलाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

872 0

बलिया। भीमपुरा थाना  क्षेत्र में कोरोना संक्रमित दो व्यक्तियों के विरुद्ध महामारी फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बिल्थरारोड के उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव ने रविवार को बताया कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर मठिया गांव के उमेश और लोहता गांव के निवासी रंजीत कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

जौनपुर, बलिया, गाजीपुर और प्रतापगढ़ में बनेगी BSL-2 Lab

इनके बारे में शिकायत मिली कि वे दोनों संक्रमित पाये जाने के बाद भी उधरन गांव में दुकान खोलकर व्यवसाय कर रहे हैं।

सूचना को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने स्वयं जांच की तो पाया कि उमेश अपनी फल की दुकान खोले हुए हैं और रंजीत अपना सैलून चला रहा है। इस मामले में शनिवार को दोनों के विरुद्ध भीमपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Related Post

Maha Kumbh

वैदिक संस्कृति के ध्वज वाहक श्री शंभू पंचअग्नि अखाड़े का महाकुम्भ क्षेत्र में हुआ भव्य प्रवेश

Posted by - December 26, 2024 0
महाकुंभ नगर। महाकुम्भ नगर में भक्ति और अध्यात्म की धारा प्रवाहित हो रही है। एक एक करके महा कुम्भ (Maha…
Allahabad High Court

यूपी में नहीं टलेंगे पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश

Posted by - April 7, 2021 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बावजूद पंचायत चुनाव (UP Panchayat Chunav)  टाले नहीं जाएंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने…