Azam Khan

आजम खान ने खुद किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, ये लड़ेंगे चुनाव

568 0

रामपुर: रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की ओर से आसिम राजा (Aasim Raza) उम्मीदवार होंगे। आजम खान (Azam Khan) ने सपा कार्यालय दारुल आवाम पर कार्यकर्ताओं के बीच प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। इससे पहले चर्चा थी कि सपा रामपुर से आजम खान (Azam Khan) की पत्नी तंजीन फातिमा को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

आसिम राजा (Asim Raja) रामपुर से सपा नगर अध्यक्ष हैं। वे आज ही नमांकन भरेंगे। रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। 26 जून को नतीजे आएंगे।

आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। दोनों नेताओं ने यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से जबकि आजम खान रामपुर से विधायक चुने गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव को भाजपा ने आजमगढ़ सीट से उतारा था। हालांकि वो चुनाव हार गए थे। इसके अलावा पार्टी ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है।

जेल में बंद सिद्धू की अचानक बिगड़ी तबीयत, PGI में हुई जांच

Related Post

CM Yogi expressed grief

करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद रहेंगे पोप फ्रांसिस: योगी

Posted by - April 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल…
Clean Ward Competition

वार्डों की स्वच्छता के सारथी ‘सफाई मित्रों’ को किया सम्मानित

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छता है सेवा, स्वच्छ वार्ड है संकल्प’ के साथ प्रदेश के 12 हज़ार से अधिक वार्डों में ‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’…
CM Yogi met trainee officers

प्रशिक्षु अफसरों से मिले सीएम योगी, बोले- संवाद, अच्छा व्यवहार और शुचिता से हर समस्या का होगा समाधान

Posted by - July 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रशिक्षु अफसरों…