अयोध्या जमीन विवाद में फंसे चंपत राय को संघ ने चित्रकूट तलब किया, ट्रस्ट से किया जा सकता है बाहर

855 0

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर संघ चौकन्ना हो गया है, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने चंपत राय को चित्रकूट तलब किया है। सूत्रों के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ट्रस्ट के काम से दूर किया जा सकता है, इसके अलावा अनिल मिश्रा पर भी कार्रवाई तय है। चित्रकूट में चल रही संघ की बैठक में आरएसएस के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी भी पहुंच रहे हैं ऐसे में मंदिर से जुड़ी खामियों को दूर किए जाने की संभावना है।

जमीन घोटाले में संघ ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को जरूर बचाव किया लेकिन देश में हुई बदनामी से अंदर छटपटाहट होने लगी।आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह एवं सपा नेता मंदिर में घोटाले को लेकर आक्रमक हैं, ऐसे में संघ नहीं चाहता कि आगे बदनामी हो।

वर्षों के विवाद के पटाक्षेप के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर हर कोई जल्द से जल्द देखना चाहता है। गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से यहां के महंतों ने यह इच्छा जताई तो उन्होंने आश्वस्त किया कि दो से तीन साल में काम पूरा हो जाएगा।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रांत प्रचारकों की बैठक में शामिल होने चित्रकूट आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय गुरुवार को महंतों से मिले। रामायणकुटी में हुई बैठक में दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास ने उनसे कहा कि देर हुई तो तमाम बुजुर्गों का जन्मभूमि में राममंदिर देखने का सपना अधूरा रह जाएगा। महासचिव ने बताया कि मंदिर का फाउंडेशन तैयार करने में दिक्कत है।

Related Post

CM Dhami

वनाग्नि की चुनौतियों से निपटने के लिए बनाए आगे की योजनाएं : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - February 13, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में वनाग्नि से निपटने के लिए जनभागीदारी और विभिन्न…

नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर रहे SSCGD के अभ्यर्थियों को प्रशासन ने घसीटा, लड़कियों को भी पीटा

Posted by - August 17, 2021 0
दिल्ली के जंतर मंतर पर नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर  SSCGD के सफल अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया जिसे खत्म…
Maha Kumbh

पूरी दुनिया में महाकुम्भ की सूचनाएं प्रसारित करने का सबसे प्रमुख केंद्र बना डिजिटल मीडिया सेंटर

Posted by - January 17, 2025 0
महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) के अद्भुत आयोजन का जीवंत दृश्य पूरी दुनिया को दिखाने के लिए आधुनिकतम मीडिया सेंटर…