नृत्य गोपाल दास

Ayodhya Verdict-अब अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे: नृत्य गोपाल दास

1040 0

अयोध्या। अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हम अयोध्या में अब एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से एक पुराने विवाद का निपटारा हो गया है जो कि अच्छी बात है।

मस्जिद के लिए अलग से जमीन दिए जाने को सही कदम करार दिया

वहीं महंत नृत्य गोपाल दास ने मस्जिद के लिए अलग से जमीन दिए जाने को सही कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोग शांति चाहते हैं। सौहार्द के साथ रहते आए हैं और जो फैसला आया है उसे भी पूरे मन से स्वीकार करते हैं।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने दशकों तक चले अयोध्या विवाद पर आज 9 नवंबर को फैसला सुना दिया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को राम मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि 2.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन ही रहेगी। साथ ही मुस्लिम पक्ष को नई मस्जिद बनाने के लिए अलग से पांच एकड़ जमीन देने के भी निर्देश हैं।

इसके अलावा कोर्ट ने निर्मोही अखाड़े और शिया वक्फ बोर्ड के दावों को खारिज कर दिया है। हालांकि निर्मोही अखाड़े को ट्रस्ट में जगह देने की अनुमति को स्वीकार कर लिया गया है।

Related Post

Paddy

धान खरीद के लिए 4000 क्रय केंद्र स्थापित, पश्चिमी यूपी में मंगलवार से होगी खरीद

Posted by - September 30, 2024 0
लखनऊ। पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान (Paddy) खरीद शुरू हो जाएगी। लखनऊ संभाग के जनपदों में अलग-अलग…
कपिल शर्मा शो

कपिल शर्मा शो में खुलासा: इस अभिनेत्री को 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। ‘द कपिल शर्मा शो’ में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे…
विधायक अदिति सिंह

विधायक अदिति सिंह और अंगद की दोबारा हुई शादी, खास अंदाज में किया गृह प्रवेश

Posted by - November 23, 2019 0
नवांशहर। नवांशहर खास बहू उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह विशेष अंदाज में शनिवार को गृह…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हैलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹ 2.13 करोड़ की धनराशि

Posted by - February 13, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखण्ड ज्योर्तिमठ के अन्तर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा…