Ayodhya

Ayodhya: राम की पैड़ी में पति ने किया पत्नी को किस, फिर हुई झापड़ की बरसात

506 0

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में राम की पैड़ी पर स्नान करते हुए पत्नी को किस करना पति को भारी पड़ गया। अयोध्या (Ayodhya) में राम की पैड़ी को स्वीमिंग पूल समझ पति अपनी पत्नी को बाहों में लेकर चूमने लगा। इन दोनों कप होश ही नहीं रहा कि वो कहां खड़े हैं। उस जगह का क्या महत्व है? वहीं दूसरी तरफ ये शख्स अपनी भीगी हुई पत्नी को बाहों में लेकर उसे चूम रहा था। उसी समय एक शख्स ने रोमांस में बाधा डाल दी और उस शख्स को झापड़ जड़ दिया और बनियान पकड़कर उसे नदी से बाहर खींच लिया।

वहां पर पहले से तमाशा देख रहे थे सो वो भी जमा हो गए। इसके बाद लोगों ने उस शख्स पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। भीड़ में कई लोगों ने हाथ साफ कर दिए, लोगों ने उसकी बनियान तक फाड़ दी। गनीमत ये रही कि उसकी पत्नी के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। बाद में विवाद बढ़ता देख मामला संत समाज के बीच भी गया। संत समाज ने भी इस घटना पर घोर आपत्ति जताई।

घटना का एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की सही तारीख का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि कुछ लोगों ने दावा किया कि यह मंगलवार को राम की पौड़ी घाट पर हुआ था। वायरल हो रहे वीडियो में, आदमी को अपनी पत्नी से दूर ले जाते हुए और इलाके के कई पुरुषों द्वारा गाली देते हुए देखा जा सकता है। उनमें से एक को यह कहते हुए सुना जाता है, ”अयोध्या में इस तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”

यूपी लोकसभा उपचुनाव: सपा के गढ़ आजमगढ़, रामपुर में शुरू हुआ मतदान

अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अधिकारी ने कहा, “हालांकि, हम मामले की जांच कर रहे हैं और दंपति और उन पर हमला करने वाले बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश पांडे ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है।”

अग्निपथ योजना विरोध: करोड़ों के रेल टिकट रद्द, यात्री हो रहे परेशान

Related Post

Transmission Lines

विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले पायदान पर

Posted by - May 22, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए विद्युत उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में नित नए…
Mission Shakti Cafe

गोण्डा में “शक्ति वंदन” के साथ स्थापित होगा प्रदेश का पहला “मिशन शक्ति कैफे”

Posted by - October 20, 2023 0
गोण्डा/लखनऊ। प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति समर्पित योगी सरकार मिशन शक्ति (MIssion Shakti 4.0) के चौथे…
yogi

योगी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल 2.5 करोड़ के पार

Posted by - June 13, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लोकप्रियता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग…
cm yogi

मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री योगी ने की पीएम गतिशक्ति के क्रियान्वयन की समीक्षा

Posted by - July 27, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में मंत्रिपरिषद के सदस्यों की उपस्थिति में पीएम गति शक्ति योजना…
CM Yogi

दुनिया का हर सनातनी चाहता है वैश्विक मंच पर नई आभा बिखेरे काशी : योगी

Posted by - April 29, 2023 0
वाराणसी। काशी में विजय पर किसी को संदेह नहीं है। लोकसभा, विधानसभा से लेकर हर चुनाव में काशीवासियों का सहयोग…