Ayesha Aziz

आयशा अजीज देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन रचा इतिहास

1992 0

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद अब धीरे-धीरे काफी बदल रहा है। अब नई परिभाषा गढ़ रहा है। कश्मीर ने देश को सबसे कम उम्र की महिला पायलट दिया है। इस युवा पायलट का नाम आयशा अजीज (Ayesha Aziz) है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आयशा अजीज हाल ही में देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट बन देश में इतिहास रचा है।

आयशा अजीज (Ayesha Aziz)  की उम्र महज 25 साल है और आज वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। खासकर कश्मीरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक बनीं हैं।

बता दें कि आयशा अजीज ने साल 2011 में महज 15 साल की उम्र में ही पायलट का लाइसेंस पाने में कामयाबी हासिल की थी। फिर बाद में वह सबसे कम उम्र की स्‍टूडेंट पायलट बन गईं हैं। उसके अगले साल रूस के सोकोल एयरबेस में मिग-29(MIG-29) जेट उड़ाने के लिए उन्होंने ट्रेनिंग ली। इसके बाद आयशा ने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (BFC) से विमानन में स्नातक किया और 2017 में एक कमर्शियल पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया।

कृषि बिल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ट्वीट

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कश्मीर की आयशा अजीज ने कहा कि उनका मानना ​​है कि कश्मीरी महिलाओं ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है। शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा किया है। उन्होंने बताया कि मुझे हवाई यात्रा करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है। इसकी वजह से मैंने पायलट बनने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पायलट बनने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है।

आयशा अजीज (Ayesha Aziz)  ने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीरी महिलाएं बहुत अच्छा कर रही हैं, विशेष रूप से शिक्षा में। कश्मीर की हर दूसरी महिला अपने परास्नातक या डॉक्टरेट कर रही है। घाटी के लोग बहुत अच्छा कर रहे हैं। 25 वर्षीय आयशा अजीज ने कहा नौकरी और एक गतिशील काम के माहौल के लिए विषम परिस्थितियों के बावजूद वह जिंदगी में चुनौतियों का खुशी से सामना करने के लिए हमेशा से तैयार थीं।

आयशा को सिंगल इंजन का सेना 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है। उन्हें 200 घंटे की उड़ान पूरा होने के बाद कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस दिया गया है। आयशा, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स को अपना आदर्श मानती हैं। आयशा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

Related Post

CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…
CM

राहुल गांधी के कार्यालय पर हुए हमले पर सीएम ने की निंदा

Posted by - June 25, 2022 0
नई दिल्ली: वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यालय पर हमले की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (Marxist) के महासचिव…

राहुल गांधी ने वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई, कहा- उनके संदेश पर हो रहा हमला

Posted by - October 20, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल…
cm yogi

देश व हिमाचल में बुलेट ट्रेन की तरह हो रहा विकास: सीएम योगी

Posted by - November 10, 2022 0
कुल्लू/मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा चुनाव प्रचार…