Axar Patel

अक्षर पटेल IPL में 100 से अधिक विकेट लेने वाले बने नौवें खिलाड़ी

652 0

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 100 से अधिक विकेट हासिल करने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं।

अक्षर (Axar Patel) ने सोमवार को यहां डॉ. डी वाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मयंक अग्रवाल को अपना 100वां शिकार बनाया।

इसी के साथ वह रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन के बाद चौथे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 1000 से अधिक रन और 100 से अधिक विकेट लिए हैं।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (63) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। मार्श के अलावा सरफराज खान ने 32 और ललित यादव ने 24 व अक्षर पटेल ने 17 रन बनाए।

IPL 2022 : टॉप-4 में पहुंची दिल्ली, पंजाब को दी इतने रनों से मात

पंजाब की तरफ से लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 व कागिसो रबाडा ने 1 विकेट लिया।

जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। पंजाब की तरफ से जितेश शर्मा ने 44, जॉनी बेयरस्टो ने 28 और राहुल चाहर ने नाबाद 25 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 4, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 2-2 व एनरिक नोर्ट्जे ने 1 विकेट लिया।

Related Post

टोक्यो मे तिरंगा फहराने के बाद लौटे खिलाड़ी, दिल्ली एयर पोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Posted by - August 9, 2021 0
टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट दिल्ली पहुंच चुके हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर…
Centurion Test

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को यहां पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से…
Andrew Symonds

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू की क्वींसलैंड में कार दुर्घटना से हुई मौत

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट (australian cricket) के दिग्गज एंड्रयू साइमंड्स (Andrew Symonds) की क्वींसलैंड में एक कार दुर्घटना (Car Accident)…
Dwayne Bravo

वेस्ट इंडीज के ड्वेन ब्रावो, टी-20 में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बने

Posted by - August 27, 2020 0
वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो टी-20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ बन गए हैं।…