Bharwa Karela

भरवा करेला स्‍वाद में लाजवाब, जरूर ट्राय करें ये रेसिपी

2980 0

नई दिल्ली। करेले का कड़वापन इसके स्‍वाद के आड़े नहीं आता। यही वजह है कि लोग करेलों को कई तरह से बना कर खाते हैं। फिर चाहे प्‍याज करेला रेसिपी हो या भरवा करेला (Bharwa Karela)  । यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं।

फिल्म ‘दुर्गामती’ में लीड रोल में भूमि पेडनेकर, पसंदीदा अभिनेत्री बनी

खास बात यह है कि भरवा करेलों को आप करीब एक सप्ताह तक बना कर रख भी सकते है, ये खराब नहीं होते। तो इस बार आपका भी कुछ मसालेदार बनाने और खिलाने का मन है, तो जरूर ट्राय करें भरवा करेला रेसिपी। एक बार खाएंगे, बार-बार बनाएंगे। यह है इसे बनाने का तरीका और इसमें इस्‍तेमाल होने वाली सामग्री-

भरवा करेला के लिए सामग्री

  • करेले – करीब 10 छोटे करेले
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 2 चम्मच
  • सौंफ पाउडर- 2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- 4 चम्‍मच
  • हींग-एक चुटकी
  • जीरा- आधा चम्मच
  • बड़े साइज की दो प्‍याज
  • चार लहसुन की कलियां
  • नमक- स्वादानुसार

भरवा करेला बनाने का तरीका

सबसे पहले करेलों को धो लें। इनको छील कर इनके बीच से काट कर इनके अंदर से बीज निकाल दें। इसके बाद इन्‍हें नमक के पानी से धोकर कुछ देर रख दें। इसके बाद कड़ाही में तेल गरम कीजिए। अब इसमें हींग और जीरा डाल दें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्‍याज, लहसुल भी डाल दें। फिर इसमें हल्दी, धनिया, मिर्च, अमचूर पाउडर और सौंफ पाउडर डालिए। नमक भी डाल दें। अब इसे अच्‍छी तरह चलाकर भुनने दीजिए। जब तेल, मसाला अलग हो जाए तो समझिए कि अब भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिए तैयार हो चुका है।

इसके बाद हर करेले के अंदर यह मसाला भर दें। इसके बाद मसाला भरे करेलों को धागे से बांध दें, इससे इनमें भरा मसाला पकने के दौरान निकलेगा नहीं, फिर कड़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिए। मसाले भरे करेले अब तेल मे डाल दें। इसके बाद कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और कुछ देर पकने दें। इन्‍हें हल्‍की आंच पर पकाएं। इसके बाद करेलों को पलट दें और दोबारा पकने के लिए ढक दें। फिर से इन्‍हें करीब 5 मिनट तक पकाएं। अब आपके स्‍वादिष्‍ट भरवा करेले तैयार हैं। इन्‍हें आप रोटी, पूड़ी किसी के भी साथ खाएं, इनका स्‍वाद बहुत अच्‍छा लगेगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया

Posted by - June 24, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को वाराणसी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित…
ओवैसी

ओवैसी बोले- इमरान अपनी चिंता करें, हम गर्व से भारतीय मुसलमान

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी नसीहत दी…
सुशांत सिंह राजपूत

अधूरे सपनों को छोड़ दुनिया को अलिवदा कह गये सुशांत सिंह राजपूत

Posted by - June 14, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत महत्वाकांक्षी कलाकार थे और उन्हें बेहतरीन फिल्में करने का तो शौक था ही,…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी लोगों की समस्याएं

Posted by - October 11, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन…
CM Yogi

बिहार के नौजवान को मस्त और माफिया को पस्त कर देगी एनडीए सरकार- योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 8, 2025 0
गयाजी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोमित कुमार के समर्थन में…