गरम पानी से करें तौबा

सर्दियों में गरम पानी से करें तौबा, नहीं तो इन परेशानियों का बनेगा कारण

1016 0

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में गरम पानी से नहाना हर किसी को अच्छा लगता है। गरम पानी न सिर्फ बॉडी को गर्म करता है बल्कि उसे रिलैक्स भी करता है। हालांकि देर तक गरम पानी में नहाना आपके लिए कई तरह की परेशानियों का कारण बन सकता है।

गरम पानी शरीर पर लगे मॉइस्चराइजर को आसानी से धो देता है। अगर देर तक ऐसे पानी में रहा जाए तो यह स्किन में मौजूद नेचुरल मॉइस्चर कम करते हुए स्किन को डैमेज पहुंचाना शुरू कर देता है।

स्किन को ड्राई बनाते हुए यह उसमें क्रैक्स ला देता है, जो आपको भले ही दिखाई न दें लेकिन यह रैशेज और खुजली का समस्या पैदा कर सकता है। ऐसा होने पर डॉक्टर के पास जाने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा।

मखाने का अगर आप रोज करेंगे सेवन, तो नहीं होंगी ये बीमारियां 

स्किन में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जो दवाइयां लेने पर मजबूर कर देगा। एक स्टडी के मुताबिक, अगर व्यक्ति 30 मिनट से ज्यादा गरम पानी में रहे तो उसकी प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है।

गरम पानी से भले ही आप चेहरा न धोएं, लेकिन उससे निकलने वाली भांप आपके चेहरे पर पड़ेगी ही, जिससे पोर्स बड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही स्किन के मॉइस्चर को डैमेज करते हुए यह झुर्रियों को बढ़ा देगा।

गरम पानी बालों और स्कैल्प को ड्राई कर देता है, इससे वह आसानी से ब्रेक होने लगते हैं। हेयर फॉल बढ़ने के साथ ही यह स्कैल्प पर इचिंग प्रॉब्लम को भी जन्म दे सकता है। एक शोध के मुताबिक, गरम पानी से 10 से 15 मिनट से ज्यादा नहीं नहाना चाहिए। नहाने के बाद बॉडी पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए, ताकि स्किन ड्राई न हो और अन्य परेशानियों की जड़ न बने।

Related Post

lunar eclipse

साल के पेहले चंद्रग्रहण पर इन कम से होगा नुकसान, जाने क्या करे और क्या नहीं

Posted by - May 14, 2022 0
नई दिल्ली।  साल का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) 16 मई को लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ माना…
mukesh ambani

पांच साल में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीकरण 5.6 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

Posted by - December 19, 2019 0
मुंबई। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा पूंजी बनाई है। वहीं भारत…