Auto Expo 2020

Auto Expo 2020 : टाटा की चार नई एसयूवी का धमाकेदार आगाज

821 0

नई दिल्ली।  ग्रेटर नोएडा में बुधवार को ऑटो एक्सपो 2020 की शुरुआत हो गई। देश दुनिया की तमाम ऑटोमोबाइल कंपनियों इस विश्वस्तरीय ऑटो शो में शामिल हो रही हैं। यह आटो शो जनता के लिए सात तारीख से खुलेगा जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस ऑटो एक्स्पो के पहले दिन टाटा मोटर्स ने चार एसयूवी पेश कर धमाकेदार शुरुआत की है। टाटा ने कॉन्सेप्ट कार HBX, सिएरा से पर्दा हटाया जो जल्द ही भारत में दस्तक देंगी। इसके साथ ही हेरियर कार की रेंज जो पहले से भारत में है उसे पहले से ज्यादा ताकतवर इंजन और ऑटोमेटिक गेयर बॉक्स के साथ दोबारा उतारा जाएगा।

Tata HBX में क्या होगा खास

HBX टाटा की सबसे छोटी एसयूवी है और इसे महिंद्रा की KUV100 का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। यह माइक्रो एसयूवी है, लेकिन इसका डिजायन हेरियर की तरह है। इसमें बड़े पहिए दिए गए हैं साथ ही एसयूवी जैसे प्रपोर्शन दिया गया है। इसका इंटीरियर ज्यादा प्रभावित नहीं करता और यह टाटा के अल्ट्रोज से मेल खाता है।

टाटा सिएरा में क्या होगा खास

टाटा की सिएरा एक जाना पहचाना नाम है। तीन दरवाजे वाली इस एसयूपी को टाटा नए वैरिएंट में दोबारा मार्केट में उतार रही है। पुरानी सिएरा में जहां सिर्फ तीन ही दरवाजे थे वहीं नए मॉडल फुल साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। साइज में यह टाटा की हेरियर से बड़ी होगी। इसके इंटीरियर की बात करें तो सह बेहद शानदार है। इसके साथ ही इसमें कई स्क्रीन भी दी गईं हैं।

नई टाटा हेरियर में क्या होगा खास

नई टाटा हेरियर में डुअल टोन लुक दिया गया है। सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो इसमें 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 170 bhp डीजल इंजन दिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो यह सामान्य हेरियर से महंगी होगी लेकिन इसमें पहले के मुकाबले कई फीचर भी देखने को मिलेंगे।

Defence Expo 2020 : यूपी आने वाले समय में डिफेंस उपकरणों का हब बनेगा 

टाटा ग्रेविटास में क्या होगा खास

टाटा ग्रेविटास हेरियर का थ्री रो वर्जन है। सात सीटों के अलावा इसमें ऑटोमेटिक गेयर बॉक्स भी दिया गया है। टाटा ग्रेविटास दमदास BS6 2.0 डीजल इंजन से लैस है। यह जल्द लॉन्च होगी।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हॉट एयर बैलून पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटी का किया शुभारंभ, राफ्टिंग भी की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के…
राहुल गांधी

‘चौकीदार चोर है’ मामले में राहुल पर नहीं चलेगा अवमाना का केस, माफी स्वीकार

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मानहानि केस पर फैसला सुनाते हुए उनकी…
priyanka gandhi

संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद भी CM योगी कर रहे हैं चुनाव प्रचार : प्रियंका गांधी

Posted by - April 8, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कहना है कि यूपी के मुख्यमंत्री (CM Yogi) कोरोना संक्रमित व्यक्ति…