ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत को पहले बल्लेबाजी का मिला न्यौता

906 0

राजकोट। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच राजकोट में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में एरॉन फिंच ने टॉस जीता है। फिंच ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है, ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से शिखर धवन और के एल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे हैं। भारत की पारी का पहला ओवर मेडन रहा और इसके बाद दूसरे ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन स्ट्रेट ड्राइव लगाकर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं भारत की टीम में मनीष पांडे और नवदीप सैनी को शार्दुल ठाकुर और ऋषभ पंत की जगह मौका दिया गया है।

मुंबई वनडे में करारी हार का सामना करने के बाद भारतीय टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया पर पलटवार करने उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान भारत को 10 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

टीम इंडिया पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 255 रन पर सिमट गई थी। इस लक्ष्‍य को ऑस्‍ट्रेलिया ने सलामी बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच के शतकों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था। भारत ने 15 साल के बाद वनडे में 10 विकेट से हार झेली है। इससे पहले साल 2015 में भारत को साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में 10 विकेट से रौंदा था।

भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और श्रीकर भरत।

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच, मार्नस लाबुशेन, स्टीवथ, एश्‍टन टर्नर, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जम्‍पा​।

Related Post

शाहरुख खान

पड़ोसी मुल्क की अभिनेत्री ने एक वीडियो में शाहरुख खान को कहा बैट्री’ और ‘गधेड़ा’

Posted by - January 27, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। किसी भी चर्चित स्टार के फैंस होने के लिए मुल्क की कोई जरूरत नहीं होती हैं, ये फैंस…
cm dhami

श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में बने 168 पालन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

Posted by - November 29, 2024 0
देहारादून। कैंप कार्यालय में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के आश्रित शिशुओं के लिए प्रदेश में 168 पालन केंद्रों का उद्घाटन किया…
दिग्विजय का साध्वी प्रज्ञा पर निशाना

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होने ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार…
CM Vishnu dev Sai

चार जून को बीजेडी सरकार का एक्सपायरी डेट, दस जून को ओडिशा में बनेगी भाजपा सरकार : विष्णु देव

Posted by - May 17, 2024 0
रायपुर/बीरमित्रपुर/राजगांगपुर/सुंदरगढ़। ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है। भाजपा…