टी 20 विश्व कप फाइनल

टी 20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, आठ मार्च को भारत से होगा मुकाबला

930 0

सिडनी। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दाक्षिण अफ्रीका को वर्षा प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत पांच रन से हरा दिया है। इसके साथ ही आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के फ़ाइनल में जगह बना ली है। जहां उसका मुकाबला रविवार को भारत से होगा।

दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाये

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले सेमीफइनल वर्षा से धुल गया था और भारत ने ग्रुप चरण के बेहतर रिकॉर्ड की बदौलत फ़ाइनल में जगह बना ली थी। दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 134 रन बनाये थे लेकिन फिर बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका की पारी में विलंब हो गया।

बारिश थमी और दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य दिया

एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पूरा नहीं हो पायेगा और दक्षिण अफ्रीका बेहतर ग्रुप रिकॉर्ड के कारण फ़ाइनल में पहुंच जाएगा लेकिन बारिश थमी और दक्षिण अफ्रीका को 13 ओवर में 98 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पांच विकेट पर 92 रन ही बना सकी और उसे पांच रन से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया इसके साथ ही फ़ाइनल में पहुंच गया।

लेनिंग को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी मिला

दक्षिण अफ्रीका ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मेग लैनिंग की 49 रनों की अहम पारी की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। लेनिंग ने 49 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण 49 रन बनाये। लेनिंग को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार भी मिला। ओपनर बेथ मूनी 24 गेंदों में चार चौकों के सहारे 28 रन और उनकी जोड़ीदार एलिसा हीली ने 13 गेंदों में चार चौकों की मदद से 18 रन बनाये। रेचेल हेंस ने 18 गेंदों पर 17 रन की महतवपूर्ण पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नादिन डी क्लर्क ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके

ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट 103 रन पर गिर गए थे लेकिन हेंस ने निकोला कैरी के साथ छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 31 रन जोड़ कर टीम को 134 रन तक पंहुचाया। यह साझेदारी अंत में परिणाम के लिहाज से निर्णायक साबित हुई। कैरी ने 11 गेंदों में नाबाद सात रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नादिन डी क्लर्क ने चार ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट झटके हैं।

Related Post

Kedarnath Dham

सैन्य बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों और बर्फबारी के बीचबंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - November 15, 2023 0
देहरादून। उत्तराखंड में शीतलहर तथा बर्फबारी के बीच हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर अवस्थित भगवान शंकर के ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री…
CM Dhami

बाबा बौखनाग की डोली को मुख्यमंत्री धामी ने कंधा देकर अयोध्या धाम भ्रमण को किया रवाना

Posted by - July 17, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बाबा बौखनाग (Baba Boukhnag) की डोली के अयोध्या धाम भ्रमण…
mukhtar-ansari

मोहाली कोर्ट ने चिकित्सकीय जांच के अनुरोध वाली मुख्तार अंसारी की याचिका की खारिज

Posted by - April 2, 2021 0
चंडीगढ़। मोहाली की एक अदालत ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की, उनकी चिकित्सकीय जांच के लिए…
CM Nayab Singh

हरियाणा के मुख्यमंत्री सभी हलकाें में सुनेंगे जनता की शिकायतें

Posted by - December 16, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) अपने धन्यवादी दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्राें में जनता की…
governor,अधिकारियों

राज्यपाल ने राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की

Posted by - May 11, 2022 0
देहरादून।  राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुधवार को राजभवन की सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों…