trains cancelled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द

497 0

रेलवे प्रशासन (Railway) ने पंजाब के फिरोजपुर मंडल में चल रहे किसान आंदोलन के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस और 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल सहित कई ट्रेनों (trains cancelled) को 29 दिसम्बर को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, फिरोजपुर मंडल में चल रहे किसान आंदोलन के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन को मंगलवार को,14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस और 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन को 29 दिसम्बर को रद्द कर दिया गया है।

इसी तरह से अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस और 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल ट्रेन 29 दिसम्बर को निरस्त रहेंगी। काठगोदाम से 28 दिसम्बर को चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा जयगनगर से 28 दिसम्बर को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस अंबाला तक ही जाएगी।

IIT के छात्रों से पीएम मोदी बोले- सहूलियत के लिए शॉर्टकट न अपनाएं

यह ट्रेन अमृतसर नहीं जाएगी। अमृतसर से 29 दिसम्बर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर नई दिल्ली से चलेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

दरअसल, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में चल रहे किसान आंदोलन के चलते ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जम्मूतवी रेल खंड पर ट्रेनों की रफ्तार थमने से लोगों का सफर अधर में लटक गया है। लखनऊ के चारबाग आरक्षण केंद्र पर जम्मू की ट्रेनों के टिकट कैसिंल कराने के लिए यात्रियों की भीड़ जुटने लगी है।

Related Post

Jawaharpur Thermal Power Plant

660 MW के नये तापीय पॉवर प्लांट जकड़ होगा शुरु, एके शर्मा ने ऊर्जा परिवार के लोगों को दी बधाई

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि प्रदेश में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए…
Sanjeeev baliyan

संजीव बालियान का बड़ा आरोप,कहा-जयंत व अखिलेश के इशारे पर बिगाड़ा जा रहा UP का माहौल

Posted by - February 23, 2021 0
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Baliyan) ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सोरम में साजिश के तहत मारपीट…
Maha Kumbh

सांस्कृतिक और सामाजिक के साथ आर्थिक पुनरोत्थान की भी नींव रखेगा महाकुम्भ 2025

Posted by - January 18, 2025 0
महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयागराज में हो रहा महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) न सिर्फ सांस्कृतिक और सामाजिक बल्कि आर्थिक पुनरोत्थान की…
PM Mudra Loan

पीएम मुद्रा लोन के माध्यम से बिना गारंटी ऋण, स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के दस वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनिंदा लाभार्थियों से…
Maha Kumbh

यूपी का डंका सात समंदर पार, धरती के कोने कोने से लोग महाकुम्भ देखने को बेकरार

Posted by - January 24, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भनगर संपूर्ण विश्व का आध्यात्मिक केंद्र बन गया है। 73 देशों के राजनयिक पहली बार यहां संगम में स्नान…