saumendru adhikari

पश्चिम बंगाल : कांठी में सुवेंदु अधिकारी के भाई की कार पर हमला, टीएमसी पर लगाया आरोप

844 0

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पांच जिलों की 30 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच, कई मतदान केंद्रों से हिंसक झड़पों की खबरें भी आ रही हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी (Soumendu Adhikari) की कार पर कांठी के सबजपुर में हमला हुआ है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, हमले के वक्त सौमेंदु अधिकारी (Soumendu Adhikari)  कार में मौजूद नहीं थे।सुवेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु (Soumendu Adhikari)  की कार पर हुए हमले के लिए उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

टीएमसी नेता पर लगाया आरोप

सौमेंदु (Soumendu Adhikari) की कार पर हुए हमले में कार चालक घायल हो गया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधकारी ने अपने भाई की कार पर हमले के लिए टीएमसी के एक नेता पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया, मुझे जानकारी मिली है कि टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष ने सौमेंदु अधिकारी(Soumendu Adhikari)  की कार पर हमला कराया है। कार चालक की भी पिटाई की है, चालक घायल हो गया है। कार पर हुए हमले की सूचना पुलिस को दे दी है।

 

Related Post

कानपुर में फर्जी शस्त्र लाईसेंस के जरिये बड़े पैमाने पर असलहे खरीदने का मामला

Posted by - February 28, 2021 0
कानपुर के कई गन हाउस मालिकों द्वारा फर्जी शस्त्र लाईससों पर असलहा खरीदने-बेचने के मामले में फरार आरोपी राजकिशोर राय…
Kedarnath Yatra route

अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात हैं आधुनिक उपकरण, रिस्पॉन्स टाइम केवल 5 मिनट

Posted by - July 4, 2025 0
मानसून काल के दौरान केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) मार्ग पर प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी…
This chariot will act as a public awareness campaign: CM Dhami

यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा: धामी

Posted by - January 24, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा…