अतीक अहमद

अतीक अहमद वाराणसी में ठोकेंगे मोदी के खिलाफ ताल, विपक्ष से मांगा समर्थन

1188 0

नई दिल्ली। नैनी सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद अब गुजरात भेजे जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। यह जानकारी शनिवार को बाहुबली सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने दी। शाइस्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अतीक अहमद का पक्ष सुने बिना गुजरात जेल भेजे जाने का फैसला दिया है। इसलिए हम लोग सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे बाहुबली अतीक अहमद

वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अतीक  के चुनाव लड़ने के सवाल पर शाइस्ता परवीन ने कहा कि अतीक अहमद वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए नामांकन पत्र भी ले लिया है। इसके साथ ही इलाहाबाद की एमपी-एमएमए स्पेशल कोर्ट में अतीक की तरफ से जमानत अर्जी दायर की गई है। बता दें कि कोर्ट इस अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

ये भी पढ़ें :-योगी ने अखिलेश-माया को बताया कसाईयों समर्थक, बोले-‘नंदी बाबा’ ने सिखाया सबक

शाइस्ता परवीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अतीक अहमद लड़ेंगे चुनाव 

शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से अतीक के चुनाव लड़ने के सवाल पर पूर्व सांसद की पत्नी ने कहा कि उनकी पार्टी के चुनाव नहीं लड़ेंगे। शाइस्ता परवीन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अतीक चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में हमारी सभी पार्टियों से अपील है कि वह अतीक को अपना समर्थन दें।

बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज हैं 106 मामले  इनमें 26 मामले अभी विचाराधीन

बता दें कि बाहुबली अतीक  के खिलाफ 106 मामले दर्ज हैं। इनमें 26 मामले अभी विचाराधीन हैं। इन मामलों पर एमएपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसी बीच लखनऊ के एक व्यापारी का अपहरण कर देवरिया जेल ले जाने और मारपीट करने का मामला सामने आया। इस मामले की रिपोर्ट 26 दिसंबर 2018 को दर्ज की गई थी। इसके बाद अतीक को बरेली जेल भेज दिया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही उसे फिर नैनी जेल भेज दिया गया। अतीक अभी नैनी जेल में ही है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अतीक को गुजरात की किसी जेल में शिफ्ट करने का भी आदेश दे रखा है।

Related Post

AK Sharma

नगरीय निकायों में नागरिकों के जीवन स्तर एवं सुख-सुविधाओं को बढ़ाना उद्देश्य: एके शर्मा

Posted by - February 28, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत तथा…

जाति जनगणना मेे कोई राजनीति नहीं यह सामाजिक विकास के लिए जरूरी- नितीश कुमार

Posted by - August 10, 2021 0
जाति आधारित जनगणना को बिहार के सीएम नीतीश कुमार देशहित में बताया है, उन्होंने कहा- इससे सामाजिक विकास होगा। नीतीश कुमार…
CM Dhami

22 वर्ष का युवा उत्तराखंड नए जोश और नई उमंग के साथ निरंतर बढ़ रहा है आगे: धामी

Posted by - May 31, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को जीएमएस रोड स्थित फार्म हाउस में “भाजपा संयुक्त मोर्चा प्रदेश…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने सुनी आमजन की पीड़ा, समय से निस्तारण का दिया निर्देश

Posted by - June 8, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को भी अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन किया। इस दौरान प्रदेश…