CM Bhajan Lal

राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खुलेंगे अटल ज्ञान केन्द्र : भजनलाल शर्मा

252 0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर अटल ज्ञान केन्द्र शुरू करने की घोषणा की है।

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत पर चरणबद्ध रूप से अटल ज्ञान केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इन केन्द्रों के लिए स्थानीय युवक-युवती का अटल प्रेरक के रूप में चयन किया जायेगा। इससे ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के स्व-अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा आमजन में पढ़ने की प्रवृति को प्रोत्साहित करने के लिए अटल ज्ञान केन्द्रों पर लाइब्रेरी एवं ई-लाइब्रेरी की सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसके साथ ही इन केन्द्रों पर कैरियर काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि पात्र व्यक्तियों एवं परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए अटल प्रेरक कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ई-मित्र की तर्ज पर इन केन्द्रों पर भी कल्याणकारी योजनाओं के आवेदन के अतिरिक्त जाति, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, मूल निवास एवं राशन कार्ड इत्यादि जन-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इससे ग्रामीण स्तर पर आमजन के कार्य सुलभ एवं सुगम रूप से सम्पादित हो सकेंगे। उन्होेंने कहा कि राज्य सरकार इन केन्द्रों के विकास पर लगभग 500 करोड़ रुपए का व्यय करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न वाजपेयी की स्मृति में राज्य सरकार ने 26 दिसम्बर को प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर अटल जन सेवा शिविर आयोजित करने का निर्णय भी किया है। साथ ही हमारी सरकार ने ई-गवर्नेंस अवार्ड का नाम बदलकर अटल ई-गवर्नेंस अवार्ड और राजकीय विद्यालयों के कंप्यूटर कक्ष का नामकरण अटल कंप्यूटर कक्ष करने का निर्णय भी किया है।

Related Post

CM Yogi

यूपी के दुर्दांत माफिया से थी कांग्रेस की व्यावसायिक पार्टनरशिप थीः मुख्यमंत्री

Posted by - September 30, 2024 0
भिवानी/हिसार/नारनौंद/पंचकुला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को भी कांग्रेस को खूब लताड़ा। बोले कि 500…
Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू में बिज़नेस क्रिएशन एंड डेवलपमेंट पर ऑनलाइन लेक्चर आयोजित

Posted by - December 3, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) में गुरुवार को कुलपति प्रो. विनय पाठक की अध्यक्षता में ऑनलाइन विशेष…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को सौंपे नियुक्ति पत्र

Posted by - October 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को…

राजधानी के विभिन्न थानों में दर्ज हैं धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में 98 मुकदमें

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देशन पर जालसाजी के आरोप में आशीष श्रीवास्तव की 1 करोड़ 24 लाख से…