Ashiana police busted mobile thief gang

आशियाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

1455 0

आशियाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गैंग के 5 आरोपितों को गिर तार किया है। आरोपितों के कब्जे से एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन चोरी के हैं।
थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि बुधवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इलाके में स्थित पावर हाउस टै पो स्टैण्ड के पास पहले से ही घेराबन्दी कर ली थी।

शराब माफिया गिरोह के विरूद्ध की गयी प्रभावी कार्यवाही पर राज्य सरकार ने मुजफ्फरनगर की पुलिस टीम दिया दो लाख रूपये का इनाम

कुछ ही देर में मौके पर बाइक सवार युवक पहुंच गए। टै पो स्टैण्ड के पास भारी पुलिस बल देखकर आरोपित भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने आरोपितों को दौड़ाकर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम पीडब्ल्यूडी काशीराम कालोनी बंगला बाजार आशियाना निवासी विशाल गुप्ता, जेल रोड बंगला बाजार मुराइन खेडा निवासी नितिन मौर्या, भदरूख बंगलाबाजार निवासी अमित रावत, एलडीए कालोनी कानपुर रोड निवासी कुशल मेघानी उर्फ चिन्नी और कृष्णानगर निवासी तरूण कुमार बताया है। आरोपितों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद हुए मोबाइल फोन चोरी के हैं। आरोपितों को एक संगठित गिरोह है जो कि राजधानी के विभिन्न इलाकों में मोबाइल फोन चोरी करता है। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपितों को जेल रवाना किया है।

Related Post

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…

भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, ‘जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारे थे, हैं और रहेंगे

Posted by - September 25, 2021 0
संयुक्त राष्ट्र के मंच पर फिर से कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है…