असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: कांग्रेत नेता ने उठाई जांच की मांग

704 0

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर विवाद जारी है, इस बीच लोकसभा में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने इस पूरे मामले पर जांच की मांग की है।उन्होंने कहा- असम-मिजोरम सीमा संघर्ष के दौरान लाइट मशीन गन का इस्तेमाल किया गया था, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने ऐसा दिखाया है। गौरव गोगोई ने सवाल कर कहा कि  मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम अपने देश में हैं या देश की सीमाओं पर? घटना की जांच होनी चाहिए।

वहीं इस मामले पर कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने कहा- स्थिति बहुत गंभीर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फौरन इसमें हस्तक्षेप करना चाहिए।  पूरे मामले में मिजोरम ने कहा कि हिंसा तब शुरू हुई है जब असम पुलिस ने सीमा को पार की।असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को और भड़क उठा। असम-मिजोरम बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच झड़पें हुई हैं, फायरिंग की भी बात कही गई है।

भगोड़े कारोबारी विजय माल्या ने बैंको पर लगाया आरोप, कहा- हड़पना चाहते हैं मेरा पैसा

दोनों ही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से दखल की मांग की है। हाल ही में अमित शाह ने इस मुद्दे पर बैठक की थी।सोमवार को मिजोरम के सीएम जोरमथंगा ने पुलिस और नागरिकों के बीच झडप का एक वीड‍ियो ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अनुरोध किया था कि इस मामले पर तुरंत कोई कार्रवाई करें। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है।

Related Post

Ayushman Bharat scheme completes 7 years

आयुष्मान भारत योजना ने पूरे किए 7 साल, उत्तर प्रदेश बना आयुष्मान कार्ड निर्माण में देश का अग्रणी राज्य

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…
अमित शाह

सीएए किसी की नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का प्रावधान: अमित शाह

Posted by - January 12, 2020 0
जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन…
CM Vishnu Dev Sai

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2025 0
रायपुर। सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और…