Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी को लगा झटका, चार विधायक ने मिलाया RJD से हाथ

541 0

पटना: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को बड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी के चार विधायक बुधवार को बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में शामिल हो गए है। ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने की पुष्टि खुद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी की है। AIMIM ने नवंबर 2020 के विधानसभा चुनावों में 20 विधानसभा सीटों में से पांच पर जीत हासिल कर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

पार्टी के जो विधायक राजद में शामिल हुए हैं, उनके नाम कोचाधामन सीट से विधायक मुहम्मद इजहार अस्फी, जोकीहाट से शाहनबाज आलम, बायसी से रुकनुद्दीन अहमद और बहादुरगंज के विधायक अनजार नईमी हैं। आपको बता दें कि ओवैसी को झटका लगने से पहले बुधवार की दोपहर तेजस्वी यादव ने विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के कमरे में एआईएमआईएम के 4 विधायकों के साथ पहुंचकर मुलाकात की थी। इस दौरान अख्तरुल इमान को छोड़कर एआईएमआईएम के सभी विधायक मौजूद रहे।

फोम के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

इससे पहले बीजेपी ने मुकेश सहनी की पार्टी के विधायकों को अपने दल में मिलाया था। तब उसके सदस्यों की संख्या 77 पर पहुंच गई थी, लेकिन एआईएमआईएम के 4 विधायकों के शामिल होने के बाद अब विधानसभा में राजद के सदस्यों की संख्या 75 से बढ़कर 79 पर पहुंच जाएगी। ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के शामिल होने के साथ ही राजद अब बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।

STF ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले 3 शातिर को किया गिरफ्तार

 

Related Post

Regional Rapid Transit System

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना को योगी सरकार की पहल से मिलेगी रफ्तार

Posted by - September 15, 2023 0
लखनऊ। दिल्ली की गाजियाबाद व मेरठ से कनेक्टिविटी को विस्तार देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित रीजनल रैपिड…
Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (Mukhyamantri Yuva Yojana) महिलाओं को केवल स्वरोजगार ही नहीं, बल्कि उन्हें…