जेटली के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अनिल कपूर सहित इन सितारों ने किए ट्वीट

923 0

बॉलीवुड डेस्क। वित्त मंत्री रह चुके 66 वर्षीय अरुण जेटली का निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। जेटली पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे।इस दुखद मौके पर रितेश देशमुख ने ट्वीट किया कि ‘अरुण जेटली के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार को सांत्वना।’

ये भी पढ़ें :-फिल्म ‘छिछोरे’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सुशांत और वरुण की दिखी मजेदार कैमेस्ट्री 

आपको बता दें अभिनेता अनिल कपूर ने कहा- ‘करीब 20 साल पहले मैं पहली बार अरुण जेटली से मिला था। उस वक्त से ही मैं उनका प्रशंसक हूं। देश को एक बड़ा नुकसान हुआ। हम सब उन्हें याद करेंगे। इस मौके पर परिवार को सांत्वना देता हूं।’

ये भी पढ़ें :देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर बॉलीवुड में भी हुई कामयाब 

वहीँ गुल पनाग ने लिखा- ‘अरुण जेटली के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके जाने से देश को नुकसान हुआ। इस मौके पर उनके परिवार को हिम्मत मिले।’

Related Post

Preity Zinta

प्रीति जिंटा ने फिल्म ‘नो मीन्स नो’ को बताया अमेजिंग, 22 मार्च को रिलीज होगी

Posted by - January 12, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta)  ने ध्रुव वर्मा की आने वाली फिल्म ‘नो मीन्स नो’ की टीम को…